स्वास्थ्य

कमर से पैर तक बिजली के झटके जैसा दर्द हो सकता है Sciatica, मेयो क्लिनिक से जानें कैसे Herniated Disc है इसकी सबसे बड़ी वजह

Sciatica Causes: आपकी भी कमर से लेकर पैर तक बिजली के झटके जैसा तेज दर्द होता है, मेयो क्लिनिक से जानिए क्या है साइटिका (Sciatica) का दर्द, कैसे हर्निएटेड डिस्क बनती है इसकी वजह और इससे राहत पाने के उपाय क्या हैं।
2 min read
Jul 23, 2026
Sciatica pain symptoms and causes ,Herniated disc sciatica pain,
कमर से पैर तक बिजली के झटके जैसा दर्द हो सकता है Sciatica- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Sciatica Symptoms: कई बार चलते-फिरते या बैठे-बैठे अचानक से हमारी कमर के निचले हिस्से में तेज दर्द उठता है और देखते ही देखते यह दर्द कुल्हे से होते हुए सीधे पैर के नीचे तक चला जाता है। मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के मुताबिक, यह कोई मामूली दर्द नहीं बल्कि साइटिका (Sciatica) का लक्षण है। यह दर्द ऐसा होता है मानो किसी ने पैर में करंट या बिजली का झटका लगा दिया हो। हममें से ज्यादातर लोग इसे साधारण कमर दर्द या गैस का दर्द समझकर कोई बाम लगा लेते हैं या दर्द की गोली खा लेते हैं। लेकिन अगर आपके साथ भी ऐसा बार-बार हो रहा है, तो इसे हल्के में लेने की गलती बिल्कुल न करें। आइए जानते हैं क्या है साइटिका (Sciatica) का दर्द, कैसे हर्निएटेड डिस्क बनती है इसकी वजह।

क्या होती है यह साइटिका (Sciatica)?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, हमारे शरीर में साइटिक नस (Sciatic Nerve) नाम की एक बहुत बड़ी नस होती है। यह नस हमारी रीढ़ की हड्डी (पीठ) के निचले हिस्से से शुरू होकर, कुल्हों से गुजरती हुई दोनों पैरों के नीचे तक जाती है। यह हमारे शरीर की सबसे लंबी और मोटी नस होती है। जब इस नस पर किसी वजह से दबाव पड़ता है या यह कहीं दब जाती है, तो जो तेज दर्द, खिंचाव या सुन्नपन महसूस होता है, उसी को साइटिका कहते हैं।

हर्निएटेड डिस्क (Herniated Disc) क्यों है इसकी सबसे बड़ी वजह?

साइटिका का दर्द होने की सबसे बड़ी और मुख्य वजह होती है हर्निएटेड डिस्क (जिसे आम भाषा में डिस्क स्लिप होना या नस दबना भी कहते हैं)। हमारी रीढ़ की हड्डी के मनकों (Bones) के बीच में नरम गद्दीदार डिस्क होती हैं, जो झटके सहने का काम करती हैं। जब यह डिस्क अपनी जगह से खिसक जाती है या फट जाती है, तो इसका अंदरूनी हिस्सा बाहर निकलकर पास से गुजरने वाली साइटिक नस को दबाने लगता है। जैसे ही इस नस पर दबाव पड़ता है, नस में सूजन आ जाती है और पूरे पैर में करंट की तरह तेज दर्द दौड़ने लगता है।

साइटिका के क्या-क्या लक्षण होते हैं?

  • बिजली के झटके जैसा दर्द।
  • सुन्नपन या कमजोरी जैसा अहसास होना।
  • खांसने या छींकने पर दर्द बढ़ना।
  • शरीर के एक ही तरफ दर्द।

किन लोगों को होता है साइटिका का सबसे ज्यादा खतरा?

  • उम्र बढ़ने के साथ रीढ़ की हड्डी और डिस्क कमजोर होने लगती हैं।
  • गलत पोस्चर और घंटों बैठना।
  • मोटापा।
  • डायबिटीज।

साइटिका के दर्द से कैसे राहत पाएं?

  • दर्द वाली जगह पर सिकाई करें।
  • हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें।
  • हर आधे-एक घंटे में उठकर थोड़ा टहल लें।
  • बैठते वक्त अपनी पीठ को सीधी रखें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
23 Jul 2026 01:34 pm
Published on:
23 Jul 2026 01:34 pm