Health Tips: दही के साथ प्याज का सेवन बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, लेकिन यदि आप दोनों को साथ में मिलाकर खाते हैं तो स्वास्थ्य से जुड़ी अनेकों समस्याएं आपको हो सकती हैं।
Health Tips: दही के साथ कुछ लोग प्याज को मिलाकर खाना पसंद करते हैं, दही के साथ प्याज खाने से स्वास्थ्य को अनेकों समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं ये पेट दर्द से लेकर पेट से जुड़ी कई समस्यायों को भी बढ़ा सकते हैं। इनके साथ में सेवन से दाद, खुजली, एग्जिमा के जैसी अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही जानिए दही के साथ कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको अवॉयड करना चाहिए।
दही और प्याज खाने से कौन सी परेशानियां हो सकती हैं
दही में प्याज खाने से सेहत को बहुत सारी समस्याएं हो सकती हैं, दही और प्याज दोनों की तासीर अलग-अलग होती है, इनके एक-साथ सेवन से दाद-खुजली जैसी अन्य समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए साथ में इनके सेवन को अवॉयड करना चाहिए।
त्वचा से जुड़ी हो सकती हैं कई समस्याएं
प्याज के साथ दही के सेवन से स्वास्थ्य को कई सारी परेशानियां हो सकती हैं, इनके इस्तेमाल से त्वचा में रैसज भी पड़ सकते हैं, वहीं दाद खुजली भी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें: 6 घन्टे से कम सोते हैं तो हो जाइए सतर्क, सेहत को हो सकती हैं ये 6 गंभीर बीमारियां
गैस की समस्या
यदि पेट में दर्द, जलन और गैस की समस्या रहती है तो प्याज का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है, पेट में गैस की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो प्याज और दही के एक-साथ सेवन को अवॉयड करें।
यह भी पढ़ें: वर्कआउट से पहले जरूर करें स्ट्रेचिंग, सेहत को मिलते हैं ये अनगिनत लाभ
ब्लड शुगर हो सकता है हाई
प्याज और दही के साथ में सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल हाई हो सकता है, ये दोनों चीजें स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होते हैं, इसलिए शुगर के पेशेंट को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: जानिए कुकिंग ऑयल से जुड़ी इन गलतियों के बारे में जो आपको बना सकती हैं हाइपरटेंशन का मरीज, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां भी
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।