स्वास्थ्य

Healthy and glowing skin :- बारिश में त्वचा को इस तरह रखें स्वस्थ और चमकदार

Healthy and glowing skin :- बारिश के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखने के लिए आपको कुछ घरेलू उपाय करने होंगे। जिससे आपको त्वचा से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2021, 11:49 AM IST
Healthy and glowing skin
Healthy and glowing skin

बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के कारण Skin से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती है। जिसमें ऑयली स्किन वालो को अधिक परेशानी होती है। इसलिए मौसम की शुरुआत के साथ ही आप अपने स्किन केयर रूटीन में भी कुछ बदलाव करें। जिससे आपकी त्वचा में हमेशा निखार बना रहेगा।

त्वचा की सफाई जरूर करें -

बारिश के मौसम में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए क्लीनिंग बहुत जरूरी होती है। अगर संभव हो सके तो आप दिन में दो से तीन बार अपने चेहरे की सफाई करें। जिससे चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा गंदगी और फंगल इंफेक्शन की समस्या से बचा जा सकता है। त्वचा को साफ करने और त्वचा के रोम छिद्रों को खोलने के लिए आप इस मौसम में एलोवेरा, नींबू, गुलाब जल, सेब का सिरका आदि से अपनी त्वचा की सफाई कर सकते हैं।

नींबू का रस और खीरे का उपयोग करें-

त्वचा की सफाई करने के बाद रोम छिद्रों को खुला छोड़ने से चेहरे पर फिर से गंदगी जमा हो सकती है। जिससे मुहांसे की समस्या खड़ी हो सकती है। इसलिए चेहरे की टोनिंग जरूर करें। इसके लिए आप नींबू का रस, ग्रीन टी, खीरे का रस आदि प्राकृतिक टोनर का उपयोग कर सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पीएं पानी-

पानी हमारे शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है। इसलिए कोई भी मौसम हो, लेकिन हमें पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। हालांकि बारिश के मौसम में इस बात का ध्यान रखें कि पानी साफ सुथरा हो। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे चेहरे पर पिंपल्स और मुहांसों की समस्या से भी बचा जा सकता है।

जरूरी हो तो मेकअप करें अन्यथा नहीं-

बारिश के मौसम में मेकअप करने से आपकी त्वचा के रोम छिद्र बंद हो सकते हैं। इसलिए आप बहुत जरूरी हो तो ही मेकअप करें अन्यथा नहीं करें और अगर आप मेकअप करती हैं। तो सोने से पहले इसको हटा दें। ताकि मेकअप का आपकी त्वचा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े।

स्किन को एक्सफोलिएट करें-

चेहरे पर नजर आने वाले रोम छिद्रों को बंद करने और मृत त्वचा कोशिकाओं की समस्या से निजात पाने के लिए आपको अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करना होगा। इसके लिए आप पपीता, दही, कॉपी, बेकिंग सोडा आदि सामग्री का उपयोग कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस