स्वास्थ्य

Sleep Affects Health : एक रात 4 घंटे से कम सोए? अगले दिन शरीर देता है ये 6 खतरनाक संकेत, डॉक्टर ने किया खुलासा

Sleep Affects Health: कम नींद लेना आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है, यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। डॉक्टर के अनुसार, सिर्फ एक रात की खराब नींद भी इम्यून सिस्टम को कमजोर, दिल की बीमारी और तनाव का कारण बन सकती है। जानें कैसे अच्छी नींद आपको फिर से स्वस्थ बना सकती है।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2025, 7:04 PM IST
Sleep Affects Health
Sleep Affects Health (Photo- gemini ai)

Sleep Affects Health: हमारी सेहत के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। इससे उम्र और इम्युनिटी बढ़ती है। यदि आप लगातार कम नींद ले रहें हैं, तो यह धीरे-धीरे कई बीमारियों की वजह बन सकती है। जैसे मोटापा, डायबिटीज, डिप्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और दिल की बीमारी। एनेस्थिसियोलॉजी और इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन के डॉक्टर कुणाल सूद ने बताया हैं कि सिर्फ एक रात की खराब नींद भी हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) को कमजोर कर सकती है।

कम नींद से क्या होता है शरीर में

डॉक्टर कुणाल सूद के मुताबिक, नींद हमारे शरीर की मरम्मत और सुरक्षा का अहम हिस्सा होता है। अगर आप सिर्फ 4 घंटे या उससे कम सोते हैं, तो यह आपके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को घटा कर कम देता है। इससे नेचुरल किलर सेल्स यानी वो सेल्स जो वायरस और कैंसर जैसी कोशिकाओं को खत्म करते हैं, उनकी एक्टिविटी काफी कम होने लगती है। साथ ही, शरीर में साइटोकाइन्स नाम के केमिकल बढ़ने लगते हैं, जो लंबे समय तक बने रहने पर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं।

नींद कैसे बढ़ाती है याददाश्त और इम्युनिटी

नींद सिर्फ आराम ही नहीं देती, बल्कि यह शरीर को सीखने में भी मदद करती है। जैसे बच्चों को बार-बार बुखार हो जाता हैं, और धीरे-धीरे शरीर उन वायरस के खिलाफ मजबूत होने लगता है। वैसे ही, नींद के दौरान हमारा इम्यून सिस्टम पहले झेले गए वायरस या बैक्टीरिया को याद रखता है, ताकि अगली बार जल्दी प्रतिक्रिया दे सके। यही कारण है कि नींद अच्छी होने से वैक्सीन भी ज्यादा असरदार होती है।

नींद को दें प्राथमिकता

डॉ. सूद ने बताया हैं कि अगर आप कभी-कभार कम सोते हैं, तो इससे कोई स्थायी नुकसान नहीं होता। जब आप फिर से रेगुलर नींद लेने लगते हैं, तो शरीर खुद को ठीक कर लेता है। इम्यून सेल्स फिर से एक्टिव होने लग जाते हैं और सूजन कम हो जाती है। अगर आप लगातार नींद को प्राथमिकता देंगे, तो शरीर खुद को बेहतर तरीके से डिफेंड कर पाएगा।

कम नींद का लंबा असर

अगर नींद लगातार कम होती है, तो इसका असर दिमाग और शरीर दोनों पर पड़ने लगता है। ध्यान भटकने लगता है, गुस्सा और तनाव बढ़ जाता है, और वजन भी बढ़ने लगता है। कम नींद हार्मोन का संतुलन बिगाड़ देती है, जिससे भूख, स्ट्रेस और शुगर कंट्रोल प्रभावित होने लगते हैं। लंबे समय में यही आदत डायबिटीज और दिल की बीमारियों की वजह बन सकती है।

बेहतर नींद के आसान उपाय

डॉ. सूद ने नींद सुधारने के कुछ आसान टिप्स बताएं हैं। रोज 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। सोने और उठने का समय तय रखें।
सोने से पहले तेज रोशनी और स्क्रीन से दूर रहें। कैफीन (कॉफी,चाय) सोने से 6 घंटे पहले बंद कर दें। रात का खाना सोने से 3 घंटे पहले खा लें। साथ ही कम रोशनी और ठंडे कमरे में सोएं, ताकि शरीर को आराम मिल सके।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
4 Nov 2025, 7:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस