स्वास्थ्य

Stomach Flu: पेट में मरोड़, उल्टी और पानी जैसे दस्त? मेयो क्लिनिक से जानें वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस के शुरुआती लक्षण

Stomach Flu: क्या आप उल्टी के साथ पेट में तेज मरोड़, उल्टी और पानी जैसे दस्तों से हैं परेशान? मेयो क्लिनिक से जानिए क्या है स्टमक फ्लू (viral gastroenteritis) और इससे बचने के उपाय।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2026, 4:00 PM IST
stomach flu,gastroenteritis,watery diarrhea,
उल्टी के साथ पेट में तेज मरोड़, उल्टी और पानी जैसे दस्त स्टमक फ्लू के कारण हो सकते हैं- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Stomach Flu: कई बार अचानक से पेट में तेज मरोड़ उठती है, उल्टी होने लगती है और साथ में पानी जैसे दस्त शुरू हो जाते हैं। आमतौर पर लोग इसे फूड पॉइजनिंग समझ लेते हैं, लेकिन इसे वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस (Viral Gastroenteritis) या स्टमक फ्लू (Stomach Flu) कहा जाता है।

यह पेट का एक ऐसा इन्फेक्शन है जो दूषित खाना खाने, गंदा पानी पीने या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बहुत तेजी से फैलता है। आइए मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के डॉक्टरों के अनुसार समझते हैं कि इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इससे कैसे निपटा जाए।

स्टमक फ्लू के शुरुआती और मुख्य लक्षण

  • पानी जैसे दस्त (Watery Diarrhea)।
  • पेट में मरोड़ और दर्द (Abdominal Cramps)।
  • उल्टी और जी मिचलाना (Nausea and Vomiting)।
  • हल्का बुखार और बदन दर्द।

सामान्य फ्लू (जुकाम) से अलग होता है

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, अक्सर लोग फ्लू शब्द सुनकर भ्रमित हो जाते हैं। मेयो क्लिनिक स्पष्ट करता है कि यह सांस से जुड़ा सामान्य इन्फ्लूएंजा (सर्दी-खांसी वाला फ्लू) बिल्कुल नहीं है। सामान्य फ्लू हमारे फेफड़ों और नाक को प्रभावित करता है, जबकि वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस सीधे हमारे पेट और आंतों पर हमला करता है।

शरीर में पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या

स्टमक फ्लू में सबसे बड़ी चिंता उल्टी और दस्त के कारण शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स का बाहर निकल जाना है। अगर शरीर में पानी की गंभीर कमी हो जाए, तो स्थिति नाजुक हो सकती है। डिहाइड्रेशन के मुख्य संकेत ये हैं;

  • बहुत ज्यादा प्यास लगना और मुंह का बार-बार सूखना।
  • पेशाब बहुत कम आना या गहरे पीले रंग का होना।
  • चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना या आंखों के आगे अंधेरा छाना।
  • बच्चों के रोते समय आंसू न निकलना।

डॉक्टर के पास कब जाना बेहद जरूरी है?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, अगर आप 24 घंटे से शरीर में कोई भी लिक्विड (पानी या ओआरएस) नहीं रोक पा रहे हैं और तुरंत उल्टी हो जा रही है।अगर लगातार दो दिनों से दस्त ठीक नहीं हो रहे हैं। अगर आपको 104°F या उससे तेज बुखार है।अगर उल्टी या दस्त में खून दिखाई दे। अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक