स्वास्थ्य

Surya Namaskar For Health :- सेहत के लिए सबसे फायदेमंद है सूर्य नमस्कार, रोजाना करेंगे तो मिलेगा भरपूर फायदा

Surya namaskar for health :- सूर्य नमस्कार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे आसान और बेहतरीन उपाए हैं। किसके माध्यम से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। रोजाना सूर्य नमस्कार करने से शरीर को कई प्रकार के फायदे होते हैं।

2 min read
Jun 10, 2021
Surya Namaskar

सूर्य नमस्कार करने से ना सिर्फ हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। बल्कि सूर्य देवता को भी नमन हो जाता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और सुबह सुबह Surya Namaskar करने से हमें विटामिन डी प्राप्त होता है। क्योंकि सूर्य की किरणें सीधे हमारे शरीर पर पड़ती है। इसलिए रोजाना सूर्य नमस्कार करने से हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त बनता है।

शरीर की होती एक्सरसाइज-

सूर्य नमस्कार करने से हमारे शरीर की सिर से लेकर पांव तक एक्सरसाइज हो जाती है। इसमें 12 पोज होते हैं। जो हमारे 7 चक्रों को सक्रिय करने की भूमिका अदा करते हैं। इसे करने में काफी मेहनत और ताकत लगती है। इसलिए रोजाना करने से दिल की धड़कन और मांसपेशियों को संतुलन करने में मदद मिलती है।

सूर्य नमस्कार के फायदे-

सुबह सुबह सूर्य नमस्कार करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत रहता है और पेट से संबंधित समस्याओं से भी निजात मिलती है। इसलिए सुबह सबसे पहला काम सूर्य नमस्कार जरूर करना चाहिए।

फ्लेक्सिबल होता शरीर-

सूर्य नमस्कार करने से हमारा शरीर फ्लैक्सिबल बनता है। इस कारण हमें ज्यादा झुकने या अन्य किसी एक्टिविटी को करने में दिक्कत नहीं होगी।

वजन भी होगा कंट्रोल-

सूर्य नमस्कार रोजाना करने से हमारा वजन भी कंट्रोल में रहता है। जिन्हें वजन कम करना है। वह भी सूर्य नमस्कार शुरू कर सकते हैं।

तनाव होगा दूर-

जिन्हें तनाव की समस्या रहती है। वह भी सूर्य नमस्कार करेंगे। तो तनाव और बेचैनी दूर होगी। इसे रोजाना करने से अनिद्रा की शिकायत भी दूर होती है और शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है। जिससे हमारे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।

महिलाओं को भी फायदा-

जिन महिलाओं या युवतियों को पीरियड के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वह भी अगर सूर्य नमस्कार रोज करेंगे तो इन तकलीफों से काफी हद तक आराम मिलेगा। यह महिलाओं की त्वचा को निखारने के लिए भी बहुत मददगार साबित होता है। क्योंकि इससे शरीर की हर मांसपेशियों की एक्सरसाइज हो जाती है।

दिनभर बैठे रहने वालों को फायदा-

जिन लोगों का काम बैठकर करने का होता है। उन लोगों के लिए सूर्य नमस्कार बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। आप रोजाना सूर्य नमस्कार करेंगे तो हड्डी से संबंधित बीमारियां भी दूर हो जाएंगी।

Published on:
10 Jun 2021 05:57 pm
Also Read
View All