स्वास्थ्य

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण आंखों में भी दिखते हैं, जानें कैसे पहचानें

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर (High BP) केवल दिल और किडनी पर ही नहीं, बल्कि आंखों पर भी असर डालता है। जानें हाई बीपी के आंखों पर दिखने वाले लक्षण, खतरे और ब्लड प्रेशर कम करने के उपाय।

2 min read
Sep 30, 2025
High Blood Pressure (photo- freepik)

High Blood Pressure: हाई बल्ड प्रेशर की समस्या यानी हाइपरटेंशन (Hypertension) आज के समय में सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुका है। इसे साइलेंट किलर (Silent Killer) भी कहा जाता है। अक्सर लोग इस बीमारी को समय रहते पहचान नहीं पाते हैं। जब तक समस्या का पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुका होता है। यह केवल दिल और किडनी पर ही असर नहीं डालता है। बल्कि आंखों पर भी हाई ब्लड प्रेशर के संकेत साफ नजर आने लगते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे।

हाई बीपी सबसे पहले शरीर के नाजुक अंगों को प्रभावित करता है और उनमें आंखें सबसे ज्यादा संवेदनशील होती हैं। हाई ब्लड प्रेशर से आंखों की रेटिना (Retina) पर असर पड़ता है, जिसे हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी कहा जाता है। इस स्थिति में रेटिना के पीछे के टिशूज डैमेज हो जाते हैं और ब्लड फ्लो बाधित होने लगता है। अगर लंबे समय तक समस्या बनी रहे तो दृष्टि खोने तक की नौबत आ सकती है।

ये भी पढ़ें

Signs Of High Blood Pressure: हाई बीपी के शुरुआती संकेत, डॉक्टर से जानिए

आंखों पर हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण

हाई ब्लड प्रेशर के आंखों पर दिखने वाले लक्षण में आंखों में लालपन, धुंधला दिखाई देना, अचानक दृष्टि में कमी, आंखों में दबाव या दर्द महसूस होना। अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान न किया जाए तो आंखों को स्थायी नुकसान हो सकता है।

शरीर पर हाई ब्लड प्रेशर के अन्य लक्षण

हाई ब्लड प्रेशर का मतलब है जब रक्तचाप 180/120 mmHg से ऊपर चला जाए। इसके असर से शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। बार-बार सिरदर्द होना, सांस लेने में दिक्कत, पेट और छाती में दर्द, पीठ में दर्द और शरीर का सुन्न पड़ना, कमजोरी और थकान, देखने और बोलने में तकलीफ होना।

हाई ब्लड प्रेशर के खतरे

अगर समय रहते हाई ब्लड प्रेशर का इलाज न किया जाए तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इनमें स्ट्रोक, हार्ट अटैक, क्रोनिक किडनी डिजीज, आई डैमेज, हार्ट फेलियर, धमनियों में प्लाक और वस्कुलर डिमेंशिया जैसी दिक्कतें शामिल हैं।

हाई ब्लड प्रेशर को कैसे करें कंट्रोल?

नमक कम खाएं – भोजन में सोडियम की मात्रा नियंत्रित रखें।

पोटैशियम युक्त आहार लें – केला, नारियल पानी, दालें और हरी सब्जियां फायदेमंद हैं।

नियमित व्यायाम करें – रोजाना 30 मिनट की वॉक या योग से वजन कंट्रोल में रहेगा।

शराब और स्मोकिंग से बचें – ये ब्लड प्रेशर को बढ़ाते हैं।

तनाव कम करें – मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज अपनाएं।

अच्छी नींद लें – रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी है।

ये भी पढ़ें

Blood Pressure Diet Plan: ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, बीपी होने लगेगा कंट्रोल

Also Read
View All

अगली खबर