स्वास्थ्य

क्या तरबूज भी करा सकता है फूड पॉइजनिंग? इन 3 संकेतों को कभी न करें इग्नोर

Tarbooj Side Effects: क्या तरबूज खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है? जानें इसके 3 खतरनाक संकेत, कारण और बचाव के आसान तरीके एक्सपर्ट की सलाह के साथ।

2 min read
Apr 29, 2026
Watermelon Food Poisoning (photo- gemini ai)

Watermelon Food Poisoning: गर्मी आते ही तरबूज हर घर का फेवरेट फल बन जाता है। ठंडा, मीठा और पानी से भरपूर लेकिन क्या आपने सोचा है कि यही तरबूज कभी-कभी आपको बीमार भी कर सकता है? सुनने में अजीब लगे, लेकिन गलत तरीके से रखा या काटा गया तरबूज फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है।

ये भी पढ़ें

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे तरबूज खाने में ये गलती? स्वाद के चक्कर में बिगड़ सकती है सेहत, जानें सही तरीका

रिसर्च क्या कहती है?

Food Bioscience में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, तरबूज न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, लेकिन इसकी हाई वॉटर और शुगर कंटेंट बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए भी अनुकूल माहौल बना सकती है, अगर इसे सही तरीके से हैंडल न किया जाए।

कैसे होता है फूड पॉइजनिंग?

गैस्ट्रो एक्सपर्ट Dr Anukalp Prakash बताते हैं, “तरबूज खुद नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन अगर इसमें बैक्टीरिया लग जाएं तो यह पेट के लिए खतरनाक बन सकता है।” कुछ खतरनाक बैक्टीरिया Salmonella, E. coli, Listeria ये बैक्टीरिया पेट में जाकर इंफेक्शन फैला सकते हैं।

ये 3 संकेत कभी न करें इग्नोर

अगर तरबूज खाने के बाद लगातार उल्टी या दस्त, तेज पेट दर्द और ऐंठन, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण दिखें, तो सावधान हो जाएं। ये फूड पॉइजनिंग के क्लासिक लक्षण हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

कब बन सकता है जानलेवा?

अक्सर फूड पॉइजनिंग हल्की होती है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर हो सकती है। शरीर में पानी की कमी (Dehydration), इंफेक्शन का खून में फैलना (Sepsis), बच्चों, बुजुर्गों या कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में ज्यादा खतरा। ऐसे में तुरंत डॉक्टर की मदद लेना जरूरी है।

कैसे होता है तरबूज खराब?

  • गंदे चाकू या हाथ से काटना
  • बाहर गंदगी वाले माहौल में रखना
  • कटे हुए फल को लंबे समय तक बाहर छोड़ना
  • सड़क किनारे पहले से कटे हुए तरबूज खाना

कैसे करें बचाव?

  • तरबूज काटने से पहले अच्छी तरह धोएं
  • साफ चाकू और प्लेट इस्तेमाल करें
  • कटे हुए फल को तुरंत फ्रिज में रखें
  • बाहर से कटे हुए फल खरीदने से बचें

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

मुंबई: तरबूज खाने के बाद 4 लोगों की मौत मामले में नया मोड़, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा
Published on:
29 Apr 2026 11:15 am
Also Read
View All