Vitamin B12 :- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें विटामिन B12 की जरूरत होती है। जो हमें उन सभी चीजों से प्राप्त होता है। जो आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाती है। इसलिए आप आहार में इन्हें जरूर शामिल कीजिए।
हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए Vitamin B12 बहुत आवश्यक होता है। क्योंकि इसमें वह सब तत्व होते हैं। जो हमारे दिमाग, मांसपेशियों और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप विटामिन B12 किन किन स्रोतों से प्राप्त कर सकते हैं।
दरअसल शरीर को व्यवस्थित रूप से काम करने के लिए खनिज, प्रोटीन, विटामिन सभी जरूरी होते हैं। अगर शरीर में किसी भी विटामिन की कमी होती है। तो यह शरीर के लिए ठीक नहीं होता है।
एनीमिया की होती समस्या-
विटामिन B12 को कोबालामाइन के रूप में भी पहचाना जाता है। इससे दिमाग सामान्य तरीके से काम करता है। शरीर में रेड ब्लड सेल्स और डीएनए के निर्माण के लिए भी यह बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से कमजोरी और एनीमिया की शिकायत भी होती है। इसी के साथ वजन तेजी से कम होता है। मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। त्वचा का रंग फीका पड़ने लगता है।
इतना विटामिन जरूरी-
विटामिन B12 की पूर्ति करने के लिए 18 साल से अधिक की उम्र वालों को रोजाना 2.4 विटामिन B12 का सेवन करना चाहिए। आप नॉनवेज खाते हैं। तो विटामिन B12 के कई स्रोत हैं। चिकन, मीट, मछली और अंडों से विटामिन B12 भरपूर मात्रा में मिलता है। अगर आप रोजाना दो अंडे भी खा लेते हैं। तो इससे दैनिक जरूरत की फोटो 46% पूर्ति हो जाती है।
यह हैं शाकाहारी स्रोत-
अगर आप शाकाहारी हैं। तो विटामिन B12 की पूर्ति के लिए आपको डेयरी प्रोडक्ट का उपयोग करना होगा। इसमें दूध, दही, पनीर का सेवन करें। इसी के साथ ही आप काजू, बदाम, टोफू, जई और नारियल के दूध का भी सेवन कर सकते हैं। इसी के साथ आप विटामिन B12 की कमी होने पर शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करें और फोलिक एसिड लेने से भी बचना चाहिए। क्योंकि शराब विटामिन B12 का लेवल काफी कम करता है।