Long Life Tips : लंबा जीवन जीना चाहते हैं। तो आपको कुछ आसान टिप्स अपनाने होंगे। जिसके माध्यम से आप सेहतमंद रहते हुए लंबी उम्र का सफर तय कर सकेंगे।
हर व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा जीना चाहता है। लेकिन शरीर के आगे कई बार वह मजबूर हो जाता है। अगर आपका शरीर स्वस्थ और फिट रहेगा। तो आप निश्चित ही लंबा जीवन जी सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने होंगे। जिससे आप स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे।
बदलती दिनचर्या और खराब खानपान, तनाव के कारण व्यक्ति का जीवन कम होता जा रहा है। क्योंकि कई बीमारियां बहुत कम उम्र में घेर लेती है। ऐसे में अगर आप लंबा जीवन जीने की चाह रखते हैं। तो अपनी डाइट में कुछ सुधार करें। इससे निश्चित ही आपको फायदा होगा।
साबुत अनाज का सेवन करें-
सेहतमंद रहने के लिए आपको साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। आप दलिया का सेवन कर सकते हैं। जो चिकित्सक द्वारा भी खाने की सलाह दी जाती है। इसी के साथ आप गेहूं, क्वीनोवा, ओट्स, ब्राउन राइस, बेरीज आदि साबुत अनाज खा सकते हैं। जिससे टाइप टू डायबिटीज का जोखिम भी कम होता है।
प्रोटीन का सेवन करें -
आप को अपने आहार में प्रोटीन युक्त चीजें खाना चाहिए। जैसे आप पनीर, सोया मिल्क, मछली, चिकन, बिंस आदि को आहार में शामिल कर सकते हैं।
शुगर युक्त चीजों का सेवन नहीं करें-
आपको आहार में उन चीजों का सेवन नहीं करना है। जिसमें शुगर होती है। इसी के साथ आप कोल्ड ड्रिंक आदि के सेवन से भी दूर रहें और डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी कम करें। फ्रूट जूस के बदले में ताजा फलों का सेवन करें। जो आपके लिए सेहतमंद रहेगा। चाय, काफी आदि कम से कम दिन में एक दो बार ही पी सकते हैं।
यह काम जरूर करें -
आपको स्वस्थ रहने के लिए रोजाना सुबह उठकर टहलने जाना चाहिए। आपको कम से कम आधा घंटा योग प्राणायाम व एक्सरसाइज करना चाहिए।अगर आपकी शक्ति एक्सरसाइज करने लायक नहीं है। तो कम से कम आप टहलने तो जरूर जाएं। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और आप लंबा जीवन जी सकेंगे।