स्वास्थ्य

चेहरे में तेज दर्द कहीं Trigeminal Neuralgia तो नहीं? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए इसके कारण

Trigeminal Neuralgia Cause: क्या आपके चेहरे में भी अचानक बिजली के झटके जैसा तेज दर्द होता है? जानिए क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार इसके कारण, लक्षण और ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया आखिर होता क्या है।
2 min read
Jul 02, 2026
Trigeminal Neuralgia causes, Sudden sharp facial pain ,Facial nerve pain symptoms
ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया है में चेहरे का दर्द आम दर्द जैसा नहीं होता।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Gemini)

Trigeminal Neuralgia Symptoms: सोचिए, आप आराम से बैठे हैं और अचानक चेहरे पर बिजली के झटके जैसा या करंट जैसा तेज दर्द उठे। इतना तेज कि बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाए। अगर ऐसा आपके या किसी जानने वाले के साथ होता है, तो इसे हल्का-फुल्का दर्द मानकर मत छोड़िए। मेयो क्लिनिक के अनुसार, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (try-JEM-ih-nul nu-RAL-juh) एक ऐसी स्थिति है जिसमें चेहरे के एक तरफ बिजली के झटके जैसा तीव्र दर्द होता है। क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट से जानिए कि ये बीमारी आखिर है क्या और क्यों होती है।

क्या है ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया?

हमारे चेहरे में एक खास नस होती है जिसे ट्राइजेमिनल नर्व (Trigeminal Nerve) कहते हैं। इसका काम चेहरे के सिग्नल्स (जैसे छूना, तापमान या दर्द) को दिमाग तक पहुंचाना होता है। जब इस नस में कोई गड़बड़ी आ जाती है, तो चेहरे पर तेज दर्द का दौरा पड़ता है। यह दर्द आमतौर पर चेहरे के एक तरफ (गाल, जबड़े, दांत या मसूड़ों में) होता है।

ये दर्द आखिर होता क्यों है? इसके कारण जानिए

ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के मुख्य लक्षण

  • बिजली के झटके जैसा दर्द।
  • दर्द अचानक आना और जाना।
  • चेहरे के एक ही तरफ दर्द होना।
  • गाल, जबड़े, दांतों, मसूड़ों या होठों के आसपास ज्यादा दर्द।
  • दर्द के बाद चेहरे का सुन्न होना।
  • बिना वजह दर्द शुरू होना।

दर्द को बढ़ाने वाले ट्रिगर्स

  • चेहरे को छूना या मेकअप करना।
  • दांतों में ब्रश करना।
  • कुछ चबाना या खाना-पीना।
  • यहां तक कि ठंडी हवा का झोंका चेहरे पर लगना या मुस्कुराना।

डॉक्टर के पास कब जाएं?

अगर आपको चेहरे पर बार-बार ऐसा दर्द हो रहा है जो कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनटों तक रहता है, और पेनकिलर (समान्य दर्द निवारक दवाओं) से भी आराम नहीं मिल रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। न्यूरोलॉजिस्ट इसका सही इलाज (दवाइयों या जरूरत पड़ने पर छोटी सर्जरी के जरिए) कर सकते हैं ताकि आप एक सामान्य और दर्द-मुक्त जिंदगी जी सकें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
02 Jul 2026 06:30 pm