स्वास्थ्य

Trigger Finger: उंगली मोड़ने के बाद सीधी करने में होती है दिक्कत? मेयो क्लिनिक से जानें ट्रिगर फिंगर के कारण और लक्षण

Trigger Finger Cause: क्या आपकी उंगली भी मुड़ने के बाद सीधी होने में अटकती है या कट-कट की आवाज आती है ये ट्रिगर फिंगर (Trigger Finger) का लक्षण हो सकता हो। मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें कि इसमें क्या होता है और किन लोगों को ज्यादा खतरा रहता है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2026, 1:19 PM IST
Trigger finger symptoms ,Mayo Clinic trigger finger,Finger locking reasons,
उंगली भी मुड़ने के बाद सीधी होने में अटकती है या कट-कट की आवाज आती है ये ट्रिगर फिंगर (Trigger Finger) का लक्षण हो सकता हो।-प्रतीकात्मक तस्वीर (source- freepik)

Trigger Finger Symptoms: सुबह सोकर उठने पर क्या कभी आपकी कोई उंगली अचानक जाम या लॉक हो जाती है? या फिर जब आप मुट्ठी बंद करने के बाद उंगली को सीधा करने की कोशिश करते हैं, तो वह झटके से या कट की आवाज के साथ सीधी होती है? अगर ऐसा है, तो इसे मामूली थकान समझकर नजरअंदाज न करें। यह ट्रिगर फिंगर (Trigger Finger) नाम की परेशानी का साफ संकेत हो सकता है।

मेयो क्लिनिक के मुताबिक, यह उंगलियों की एक आम समस्या है जो समय के साथ बढ़ सकती है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, ट्रिगर फिंगर में उंगलियों या अंगूठे की नसें सूज जाती हैं या मोटी हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि ये क्या होती है इसके लक्षण क्या होते हैं।

क्या है यह Trigger Finger?

हमारे हाथ की उंगलियों को मोड़ने और सीधा करने के लिए कुछ नसें (जिन्हें टेंडन कहते हैं) जिम्मेदार होती हैं। ये नसें एक सुरंग जैसी नली (शीथ) के अंदर आगे-पीछे सरकती हैं। जब किसी वजह से इस नस में सूजन आ जाती है या वह मोटी हो जाती है, तो उसे सुरंग के अंदर आने-जाने में दिक्कत होने लगती है। ऐसे में जब आप उंगली मोड़ते हैं, तो नस वहीं फंस जाती है और उंगली बंदूक के 'ट्रिगर' की तरह एक जगह अटक जाती है। जब आप इसे जबरदस्ती सीधा करते हैं, तो यह झटके से खुलती है, इसीलिए इसे 'ट्रिगर फिंगर' कहते हैं।

इन लक्षणों की पहचान जरुरी?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, ट्रिगर फिंगर के लक्षण हल्के से शुरू होकर धीरे-धीरे गंभीर हो सकते हैं। आमतौर पर ये लक्षण सुबह के समय सबसे ज्यादा महसूस होते हैं;

  • उंगली का जाम होना।
  • कट-कट की आवाज आना।
  • हथेली में गांठ या दर्द होना।
  • उंगली का लॉक हो जाना।

किन लोगों को होता है ज्यादा खतरा?

वैसे तो यह किसी को भी हो सकती है, लेकिन मेयो क्लिनिक की रिसर्च बताती है कि कुछ लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है;

  • बार-बार एक ही काम करने वाले लोग(जैसे- सिलाई, टाइपिंग, बागवानी, या कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना)।
  • डायबिटीज (Sugar) या रुमेटॉइड अर्थराइटिस (गठिया) जैसी बीमारी वाले लोग।
  • पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ट्रिगर फिंगर होने की संभावना अधिक होती है।

कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास?

अगर आपकी उंगली के जोड़ में लगातार अकड़न बनी हुई है, वह सीधी नहीं हो पा रही है, या उंगली के पास की त्वचा गर्म और लाल दिख रही है (जो इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है), तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। समय पर इलाज मिलने से यह समस्या बिना किसी बड़ी सर्जरी के, आराम करने या साधारण थेरेपी से ही ठीक हो सकती है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
29 Jun 2026, 1:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट