स्वास्थ्य

Nasal Problem :- नाक बंद होने से परेशान है तो अपनाएं यह घरेलू उपाय

Nasal Problem :- सर्दी जुकाम नहीं होने के बावजूद भी कई लोगों को नाक बंद होने की समस्या होती है। अगर आप भी ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय भी करें, इनसे आपको काफी राहत मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2021, 7:05 PM IST
Nasal  Problem
Nasal Problem

नाक बंद होने की समस्या से कई लोग परेशान हैं। कई बार सर्दी जुकाम नहीं होने पर भी लोगों की नाक बंद होती है। क्योंकि साइनस से पीड़ित लोग भी इस समस्या से परेशान होते हैं। नाक बंद होने के कारण उन्हें घुटन सी महसूस होती है। ऐसे में कुछ Home Remedies भी करने चाहिए। जिससे नाक बंद होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

हवा के लिए खिड़कियां खुली रखें -

कई लोग सोते समय खिड़की दरवाजे सब बंद कर देते हैं। इस कारण घुटन से भी नाक बंद होती है। अगर आपको भी इसी कारण से नाक बंद होने की समस्या हो रही है। तो आप कम से कम खिड़कियां खुली रखें । ताकि हवा की आवाजाही बनी रहे। इससे आपको नाक बंद होने की समस्या भी नहीं होगी।

सरसों का तेल इस्तेमाल करें -

अगर आपको नाक बंद होने की समस्या हो रही है। तो आप अपने हाथ की उंगलियों पर थोड़ा सा सरसों का तेल लगाएं और इसे तेजी से सूंघे, इससे कुछ ही देर में आपकी नाक खुल जाएगी।

अजवाइन और कपूर सूंघे-

नाक बंद होने की समस्या हो रही है। तो आप अजवाइन को तवे पर भून लें, इसके साथ देशी कपूर भी लेकर एक कॉटन के कपड़े में पोटली बांधे, इसे थोड़ी-थोड़ी देर में सूंघते रहे। इस से बंद नाक बहुत जल्दी खुल जाएगी।

स्टीम लें -

सर्दी जुकाम के कारण अगर आपकी नाक बंद हो रही है या अन्य भी कोई कारण है। तो आप को भाप लेना बहुत कारगर सिद्ध होगा। आप गर्म पानी की भाप लें । इससे बंद नाक बहुत जल्दी खुल जाएगी। अगर आपकी नाक फिर भी नहीं खुलती है। तो आप उसमें थोड़ा सा विक्स या पुदीने के पत्ते डालें। इससे काफी राहत मिलेगी।

सूप पीने से होगा फायदा-

कई बार बुखार के कारण भी गले में खराश और नाक बंद होने की समस्या हो जाती है। अगर ऐसा हो रहा है। तो आप सूप का सेवन करें। आप टमाटर, गाजर, मशरूम, मिक्स वेज आदि का सूप गरम-गरम पीएं। इससे आपको सर्दी से भी राहत मिलेगी।

तेजी से सांस बाहर निकाले-

कई बार नाक में कफ़ जमा हो जाता है। इस कारण भी सांस लेने में दिक्कत होती है। अगर आप को भी ऐसी दिक्कत हो रही है। तो आप तेजी से एक नाक बंद करके दूसरी नाक से सांस बाहर निकाले। इससे नाक में जमा कफ़ बाहर निकलने से आपकी नाक तुरंत खुल जाएगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
8 Jun 2021, 7:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत