
जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ जाता है। उन्हें जोड़ों के दर्द, गठिया सहित कई समस्याएं होती हैं। ऐसे लोगों को कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इनसे यूरिक एसिड और भी बढ़ता है। वहीं आप कई प्रकार की समस्याओं से घिर जाते हैं। आप यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।
दही का सेवन नहीं करें -
दही का सेवन यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों को नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। अगर आप दही खाते हैं। तो तुरंत बंद कर दें। क्योंकि दही में मौजूद ट्रांस फेट यूरिक एसिड का लेवल बढ़ाते हैं।
मांस मछली का सेवन नहीं-
मछली और अन्य सीफूड में प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है। इससे आपके शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है। अगर आप यूरिक एसिड की समस्या से पीड़ित हैं। तो मछली मांस और अन्य सी फूड खाने से बचें।
सोया प्रोडक्ट नहीं खाएं-
यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं। तो आप सोया मिल्क, जंक फूड, चटपटे ओर तले गले खाद्य प्रदार्थ, ठंडा पेय नहीं खाए। क्योंकि यह यूरिक एसिड बढ़ाता है। इससे जोड़ों के दर्द और सूजन की भी समस्या होती है।
दाल चावल का सेवन-
रात को सोते समय दाल और चावल का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक है। क्योंकि इस समय में यूरिक एसिड जमा होने लगता है। आपको छिलकेवाली दालों से भी परहेज करना चाहिए। इससे उंगलियों और जोड़ों में होने वाला दर्द और भी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - कहीं दूसरों का टेंशन अपने सिर पर तो नहीं ले रहे आप।
यह चीजें खाएं -
अगर यूरिक एसिड की समस्या है। तो आपको हरी सब्जियां, फल, डेरी प्रोडक्ट, अंडा, चेरी, काफी चाय, ग्रीन टी पीना चाहिए। साबुत अनाज और ब्राउन राइस खाएं। सूखे मेवे भी आप खा सकते हैं।