स्वास्थ्य

कान में घंटी बजना, चक्कर आना और सुनाई कम देना हो सकता है Vestibular Schwannoma; मेयो क्लिनिक के अनुसार समझिए

Vestibular Schwannoma Cause: क्या आपके कान में घंटी बजती है, चक्कर आते हैं या कम सुनाई देता है? मेयो क्लिनिक के अनुसार यह वेस्टिबुलर श्वानोमा (ट्यूमर) हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसके लक्षण और कारण क्या-क्या हैं?

2 min read
Jun 20, 2026
Vestibular Schwannoma symptoms , Acoustic Neuroma treatment , Tinnitus and dizziness causes ,
वेस्टिबुलर श्वानोमा एक तरह का ट्यूमर (गांठ) होता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Vestibular Schwannoma Symptoms: क्या आपके कान में लगातार ऐसी आवाज आती है जैसे कोई घंटी या सीटी बज रही हो? क्या आपको चलते-फिरते अचानक चक्कर आने लगते हैं या एक कान से सुनना कम हो गया है? अगर हां, तो इसे मामूली कमजोरी समझकर नजरअंदाज न करें। मेडिकल साइंस में इसे वेस्टिबुलर श्वानोमा (Vestibular Schwannoma) या एकॉस्टिक न्यूरोमा (Acoustic Neuroma) कहा जाता है। आइए मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार समझते हैं कि यह क्या है और इसके कारण क्या होते हैं?

वेस्टिबुलर श्वानोमा क्या है?

वेस्टिबुलर श्वानोमा एक तरह का ट्यूमर (गांठ) होता है, जो धीरे-धीरे हमारे कान से दिमाग तक जाने वाली मुख्य नस पर पनपता है। अच्छी बात यह है कि यह ट्यूमर नॉन-कैंसरस होता है, यानी यह कैंसर नहीं है और शरीर के दूसरे हिस्सों में नहीं फैलता। लेकिन यह उस नस पर दबाव बनाता है जो हमारे सुनने और शरीर का संतुलन बनाए रखने का काम करती है, इसलिए इसे बिल्कुल हल्का में नहीं लेना चाहिए।

वेस्टिबुलर श्वानोमा के लक्षण क्या-क्या होते हैं?

  • एक कान से कम सुनाई देना।
  • टिनिटस (कान में घंटी बजना)।
  • चक्कर आना और संतुलन बिगड़ना।
  • चेहरे का सुन्न होना।

यह क्यों होता है?

आम तौर पर इस ट्यूमर के होने का कोई ठोस कारण पता नहीं चल पाता है। हालांकि, मेडिकल रिसर्च बताती है कि एक खास जीन (defective gene) के कारण यह समस्या हो सकती है। कुछ दुर्लभ मामलों में, यह एक आनुवंशिक बीमारी के कारण होता है जिसे न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस टाइप 2 (NF2) कहते हैं। NF2 वाले मरीजों में यह ट्यूमर दोनों कानों की नसों पर हो सकता है।

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

वेस्टिबुलर श्वानोमा (Vestibular Schwannoma) के लक्षण बहुत धीरे-धीरे बढ़ते हैं, लोग अक्सर इन्हें बढ़ती उम्र का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए अगर इनमें से कोई भी लक्षण आपको लगातार परेशान कर रहा है, तो बिना देरी किए डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं।

  • एक कान से अचानक सुनना बंद हो जाना।
  • संतुलन बनाने में दिक्कत आना।
  • चेहरे पर सुन्नपन।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
20 Jun 2026 10:35 am