Viagra Side Effects: सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियों की ज्यादा मात्रा लेना जानलेवा हो सकता है। जानिए इन दवाओं के साइड इफेक्ट्स, ओवरडोज के खतरे और डॉक्टर क्या सलाह देते हैं।
Viagra Side Effects: उत्तर प्रदेश से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां 34 साल के एक युवक की कथित तौर पर सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियों (Sex Enhancement Pills) की ज्यादा मात्रा लेने से मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक ने यौन क्षमता बढ़ाने के लिए कई गोलियां एक साथ खा लीं, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसकी गर्लफ्रेंड उसे तुरंत अस्पताल लेकर गई, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इस घटना के बाद डॉक्टरों ने बिना सलाह के ऐसी दवाएं लेने को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।
सेक्स एन्हांसमेंट पिल्स आमतौर पर उन पुरुषों के लिए बनाई जाती हैं जिन्हें इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) यानी इरेक्शन से जुड़ी समस्या होती है। इस स्थिति में पुरुष को इरेक्शन पाने या उसे बनाए रखने में परेशानी होती है। इन दवाओं का काम शरीर में खून के बहाव को बढ़ाना होता है, जिससे लिंग में ब्लड फ्लो बढ़ता है और इरेक्शन में मदद मिलती है। बाजार में मिलने वाली कई दवाएं इसी तरह काम करती हैं। डॉक्टर की सलाह से सही मात्रा में ली जाएं तो ये दवाएं कई लोगों के लिए सुरक्षित और असरदार हो सकती हैं।लेकिन समस्या तब होती है जब लोग बिना डॉक्टर से पूछे या ज्यादा मात्रा में इन गोलियों का सेवन करने लगते हैं।
डॉक्टरों के अनुसार इन गोलियों की ओवरडोज शरीर के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है। ज्यादा मात्रा लेने से दिल और ब्लड वेसल्स पर अचानक बहुत दबाव पड़ता है। इसके कारण कई गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे-
अगर किसी व्यक्ति को पहले से दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज है, तो खतरा और भी ज्यादा बढ़ सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि ये दवाएं सिर्फ प्रजनन अंगों पर ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती हैं।
मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी दवाएं हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेनी चाहिए। डॉक्टर पहले व्यक्ति की पूरी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हैं, जैसे-
इन सभी चीजों को जांचने के बाद ही सही डोज तय की जाती है।
डॉक्टरों के अनुसार आजकल युवाओं में इन गोलियों का गलत इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग इन्हें सिर्फ परफॉर्मेंस बेहतर करने या जिज्ञासा के कारण लेने लगते हैं, जबकि उन्हें किसी मेडिकल समस्या की जरूरत ही नहीं होती। ऑनलाइन दवाओं की आसान उपलब्धता और सोशल मीडिया पर फैली गलत जानकारी भी इस समस्या को बढ़ा रही है। कई तथाकथित “नेचुरल” सप्लीमेंट्स में भी छुपे हुए केमिकल पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए खतरनाक हो सकते हैं।