
Vitamin D Deficiency Symptoms: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि थोड़ी सी सीढ़ियां चढ़ीं नहीं कि सांस फूलने लगी? या घर का कोई छोटा-मोटा काम किया और हांफने लगे? अक्सर हम-आप इसे फेफड़ों की दिक्कत, दिल की कमजोरी या बस मौसम की थकान मानकर छोड़ देते हैं।
लेकिन क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) और न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (NEJM) की रिसर्च कुछ और ही इशारा कर रही है। इन रिपोर्टों की मानें तो अगर शरीर में विटामिन डी (Vitamin D) का लेवल गिर जाए, तो भी सांस फूलने की समस्या हो सकती है। आइए समझते हैं कि आपकी सांसों का विटामिन डी से क्या कनेक्शन है और इससे कैसे बचा जाए।
हम में से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि विटामिन डी सिर्फ हड्डियों को मजबूत रखता है। पर ऐसा नहीं है! यह आपके फेफड़ों और सांस की नली को दुरुस्त रखने में भी बड़ा रोल निभाता है। विटामिन डी हमारी सीने की मसल्स को मजबूत बनाता है, जिससे फेफड़े आराम से फैलते-सिकुड़ते हैं। जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो फेफड़ों को काम करने में ज्यादा जोर लगाना पड़ता है और सांस फूलने लगती है। यह आपके शरीर की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को संभालता है। इसकी कमी से फेफड़ों में कफ जमना या बार-बार निमोनिया जैसी दिक्कतें घेर लेती हैं, जिससे सांस लेना भारी हो जाता है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।