स्वास्थ्य

X-ray Side Effect: एक्स-रे क्या होता है? जांच से पहले, जांच के दौरान और गर्भावस्था में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, NHS से जानिए

Is X-ray Radiation Harmful: एक्स-रे क्या होता है, कराने से पहले क्या तैयारी करें और रेडिएशन कितना सुरक्षित है? एनएचएस और International Atomic Energy Agency से जानें गर्भावस्था में एक्स-रे सहित जरुरी जानकारी।
3 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 11:28 AM IST
Radiographer positioning a patient’s hand for an X-ray in a hospital
ज्यादातर एक्स-रे कुछ ही मिनटों में हो जाते हैं और जांच के दौरान मरीज को कुछ महसूस नहीं होता- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

X-ray Side Effect: आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि डॉक्टर ने पर्ची पर X-ray लिखा और आपके मन में सवाल उठ गए। रेडिएशन नुकसान तो नहीं करेगा? रिपोर्ट में कुछ गंभीर निकला तो? हमारे यहा बहुत से लोग यही सोचकर घबरा जाते हैं। इसके साथ ही मरीज के साथ परिजन भी X-ray कक्ष में चले जाते हैं। लेकिन आपने कभी गौर किया हो तो X-ray रोम के बाहर स्पष्ट रूप से लिखा होता है की परिजन बुलाने पर ही अंदर जाएं या इन किरणों से ये-ये नुकसान होता है, गर्भवती महिला को X-ray टेस्ट कराना है तो वह पहले ही बता दें। इसलिए सही जानकारी समझ होना जरूरी है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी इन तमाम बातों के बारे में इसके नुकसान क्या होते हैं? इसके कितने प्रकार होते हैं और X-ray से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

एक्स-रे आखिर है क्या?

एनएचएस के अनुसार, एक्स-रे एक जांच है जिसमें बहुत कम मात्रा की विकिरण (रेडिएशन) से शरीर के अंदर की तस्वीर ली जाती है। इसमें हड्डियां, दांत, फेफड़े और पाचन तंत्र जैसे हिस्से देखे जा सकते हैं। ये किरणें शरीर से गुजरती हैं और अंदर की संरचना की छाया जैसी छवि बना देती हैं।

डॉक्टर एक्स-रे कब करवातें हैं?

  • चोट लगने के बाद हड्डी टूटने (फ्रैक्चर) की जांच के लिए।
  • दातों की सड़न या दूसरी समस्या देखने के लिए।
  • संक्रमण या पाचन तंत्र में रुकावट जैसी स्थिति का कारण समझने के लिए।
  • बच्चे ने कोई हानिकारक चीज, जैसे बैटरी, निगल ली हो तो उसका पता लगाने के लिए।
  • किसी प्रक्रिया के दौरान डॉक्टर को अंदर देखने में मदद के लिए।

एक्स-रे के कुछ आम प्रकार निम्न हैं?

International Atomic Energy Agency (इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी) के मुताबिक, सामान्य एक्स-रे मुख्यत हड्डियों, दातों और फेफड़ों के लिए होता है। इसके अलावा बोन डेंसिटी स्कैन (DEXA) हड्डियों की मजबूती जांचता है, जबकि सीटी स्कैन ज्यादा विस्तृत तस्वीरें देता है। कुछ जांचों में बेरियम पिलाया जाता है या नस में कॉन्ट्रास्ट डाई दी जाती है, ताकि अंग साफ दिखें।

जांच से पहले क्या ध्यान रखें?

  • धातु वाली चीजें, जैसे गहने, जिप वाले कपड़े और हेयर क्लिप, उतरवाए जा सकते हैं।
  • कुछ जांचों में कई घंटे खाली पेट रहना पड़ता है। यह निर्देश आपको पहले बता दिया जाएगा।
  • गर्भवती हैं, या गर्भवती होने की संभावना है? टेकनीशियन को जरूर बताए। स्तनपान कराती हैं तो यह भी बताए।
  • कोई दवा चल रही हो, या किसी चीज से एलर्जी हो (खासकर बेरियम या डाई से), तो यह भी बता दें।

जांच के दौरान क्या होता है?

असली एक्स-रे कुछ ही मिनटों में हो जाता है। आपको कपड़े बदलकर गाउन पहनने को कहा जा सकता है। फिर मशीन को शरीर के संबंधित हिस्से की सीध में लाया जाता है और रेडियोग्राफर पर्दे के पीछे चले जाते हैं। आपसे कुछ सेकंड बिल्कुल स्थिर रहने को कहा जाता है। तस्वीर लेते समय कुछ महसूस नहीं होता। जरूरत हो तो अलग-अलग कोण से कई तस्वीरें ली जाती हैं। अगर आपको असहज महसूस हो, तो साथ में किसी परिचित को कमरे में रहने देने के बारे में पूछ सकते हैं। यह आपका अधिकार है।

क्या रेडिएशन खतरनाक है?

यह सबसे आम चिंता है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अनुसार, छाती या हाथ-पैर जैसे साधारण एक्स-रे में रेडिएशन की मात्रा बहुत कम होती है, और यह उस मात्रा से भी कम होती है जो हम सालभर में प्राकृतिक स्रोतों से लेते हैं। नुकसान के मामले दुर्लभ हैं। फिर भी बहुत ज्यादा या बार-बार एक्स-रे और सीटी स्कैन कराने से कैंसर का जोखिम थोड़ा बढ़ सकता है। इसीलिए डॉक्टर फायदे और जोखिम को तौलकर ही जांच लिखते हैं। चिकित्सा जगत में ALARA का सिद्धांत माना जाता है, यानी रेडिएशन उतना ही हो जितना उचित रूप से कम किया जा सके।

गर्भावस्था में एक्स-रे कराना चाहिए या नहीं?

जरूरी होने पर गर्भावस्था में भी कई एक्स-रे किए जा सकते हैं। सिर, छाती या हाथ-पैर के एक्स-रे में पेट का हिस्सा किरणों के रास्ते में नहीं आता, इसलिए शिशु को मिलने वाली मात्रा बहुत कम रहती है। पेट या श्रोणि (पेल्विस) वाले हिस्से की जांच, खासकर सीटी, को डॉक्टर कभी-कभी टाल देते हैं। विकल्प के तौर पर अल्ट्रासाउंड या MRI भी हैं, जिनमें एक्स-रे का इस्तेमाल नहीं होता।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
15 Nov 2026, 11:28 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Chilblains: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में खुजली और जलन क्यों होती है? NHS से जानिए चिलब्लेन्स की वजह

Cervical Dystonia: बिना चाहे भी गर्दन एक तरफ मुड़ने लगती है? जानिए क्या है सर्वाइकल डिस्टोनिया

Thumb Side Wrist Pain: मोबाइल चलाते या बच्चे को गोद में उठाते समय अंगूठे के पास होता है तेज दर्द? जानें क्या है डी क्वेरवेन टेनोसिनोवाइटिस

सीने में दर्द को हमेशा न समझें हार्ट अटैक का संकेत, पसलियों के जोड़ में सूजन भी हो सकती है वजह, जानें क्या है Costochondritis

Meralgia Paresthetica: जांघ के बाहरी हिस्से में बार-बार होती है जलन, झनझनाहट या सुन्नपन? मेयो क्लिनिक से जानें क्या है मेराल्जिया पैरास्थेटिका