
आप हमेशा फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं। तो White Bread का सेवन तुरंत बंद कर दे। क्योंकि जिस ब्रेड को आप नाश्ते में खाते हैं। वह आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है। क्योंकि इसे तैयार करने में कई प्रकार के केमिकलों का भी उपयोग होता है।
नाश्ते से हटाये ब्रेड -
अधिकतर लोग सुबह के नाश्ते में बड़े शौक से सफेद ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं। यह ब्रेड कई प्रकार के नाश्ते तैयार करने में भी उपयोग होती है। लोग सैंडविच आदि बनाने में उपयोग करते हैं। लेकिन यह आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। क्योंकि सफेद ब्रेड बनाने के लिए गेहूं के आटे में कई तरह के केमिकलों का उपयोग किया जाता है। जिससे आटा भी सफेद नजर आता है। हालांकि इसमें पेरॉक्साइड, क्लोरीन, डाइऑक्साइड, पोटेशियम, रिफाइंड स्टार्च आदि मिलाए जाते हैं। लेकिन इनको कम मात्रा में मिलाया जाता है। ताकि स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक नहीं हो।
यह भी पढ़ें - इसे कहते हैं संतुलित आहार, जाने इसके फायदे।
इस ब्रेड में नहीं पोषक तत्व -
व्हाइट ब्रेड में पोषक तत्व बिल्कुल नहीं होते है।सफेद ब्रेड की 1 स्लाइस में करीब 77 कैलोरी होती है। लेकिन ग्लाइसेमिक बहुत ज्यादा होता है। इसलिए इसमें पौष्टिक तत्व ना के बराबर होते हैं।
ब्लड शुगर लेवल बढ़ाता है-
सफेद ब्रेड में काफी मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जो शरीर में ग्लूकोस के लेवल को बढ़ाने का काम करता है। डायबिटीज के मरीज के लिए सफेद ब्रेड खाना नुकसानदायक है। क्योंकि इसमें ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ता है। लगातार शरीर में ग्लूकोस लेवल अधिक होने से हाइपोग्लाइसेमिक हो सकता है।
वजन बढ़ाती है-
आप मोटापे से हमेशा दूर ही रहना चाहते हैं। तो सफेद ब्रेड का इस्तेमाल नहीं करें। क्योंकि इसके खाने से आपका वजन काफी बढ़ जाता है। क्योंकि यह रिफाइंड कार्ब्स से बनता है। जो शरीर में शुगर लेवल बढ़ाने में सहायक होता है। शरीर में एक्स्ट्रा ग्लूकोज फैट के रूप में जमा होता है। जिससे मीठी चीजें खाने की इच्छा होती है और वजन बढ़ता है। इसलिए जहां तक हो सके white bread ओर उससे बने खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए।