स्वास्थ्य

खाने में ज्यादा नमक छीन सकता है फिटनेस! WHO ने जारी की नई गाइडलाइन

WHO Shake the Salt Habit: दुनिया भर में लोग रोजाना जितना नमक खाना चाहिए, उससे डबल खा रहे हैं। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए WHO ने एक नई गाइडलाइन और शेक (SHAKE) नाम की रणनीति पेश की है। इसका सीधा मकसद है, नमक की आदत बदलो।

2 min read
May 16, 2026
महिला नमक डालते हुए- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- gemini)

WHO Shake the Salt Habit: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नमक खाने को लेकर एक नई गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने बताया है कि हम लोग जरूरत से ज्यादा नमक खा रहे हैं, जो सीधे हमारे दिल और किडनी पर हमला कर रहा है। इसे रोकने के लिए WHO ने Shake the Salt Habit नाम का एक नया प्लान बनाया है ताकि लोगों को इससे होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके। आइए जानते हैं कि क्या है ये गाइडलाइन।

WHO की न्यूट्रिशन एंड फूड सेफ्टी विभाग की निदेशक Dr Luz Maria De Regil का कहना है कि ज्यादा नमक सेवन हर साल लगभग 17 लाख मौतों की वजह बन रहा है।

ये भी पढ़ें

Knee Pain Surgery : घुटने में दर्द से राहत के लिए सर्जरी कब है जरूरी? जानिए क्या कहती है नई स्टडी

क्या है शेक (SHAKE) रणनीति?

WHO ने नमक कम करने के लिए पांच सूत्रीय SHAKE पैकेज तैयार किया है, जिसे हर देश को अपनाना चाहिए:

  • S (Surveillance)- सरकारें यह देखें कि लोग कितना नमक खा रहे हैं और खाने की चीजों में कितना नमक डाला जा रहा है।
  • H (Harness Industry)- बिस्कुट, चिप्स, ब्रेड और सॉस बनाने वाली कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स में नमक की मात्रा कम करें।
  • A (Adoption of Standards)- हर पैकेट पर साफ लिखा हो कि उसमें कितना सोडियम है, ताकि ग्राहक समझदारी से चुनाव कर सकें।
  • K (Knowledge)- आम जनता को जागरूक करना। लोगों को यह बताना कि ज्यादा नमक सिर्फ बीपी ही नहीं बढ़ाता, बल्कि मौत का कारण भी बन सकता है।
  • E (Environment)- स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी कैंटीन में कम नमक वाला खाना अनिवार्य करना।

पुरानी बनाम नई गाइडलाइन

WHO ने पहले भी नमक को लेकर नियम बनाए थे, लेकिन उनमें इतना सख्त रुख नहीं था। पुरानी गाइडलाइन में नमक कम करने के साथ-साथ पोटेशियम वाले खाने को बढ़ाने की सलाह दी गई थी ताकि ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहे।

2013 में दुनिया भर के देशों ने मिलकर यह लक्ष्य रखा था कि 2025 तक नमक के इस्तेमाल में 30% की कमी लाई जाएगी। लेकिन तब सारा जोर सिर्फ इस बात पर था कि लोग खुद नमक कम खाएं। तब कंपनियों और खाने-पीने के बाजार पर कोई खास नियम नहीं थे। नई गाइडलाइन में सिर्फ लोगों को नहीं, बल्कि इंडस्ट्री (कंपनियों) को लपेटे में लिया गया है।

पुरानी गाइडलाइन के मुकाबले अब ये नियम और कड़े कर दिए गए हैं ताकि दुनिया भर में नमक के इस्तेमाल को 2030 तक 30% तक कम किया जा सके। WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के अनुसार, एक वयस्क व्यक्ति को पूरे दिन में 5 ग्राम यानि एक छोटे चम्मच से भी कम नमक खाना चाहिए। इससे ज्यादा मात्रा में सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ज्यादा नमक से क्या-क्या खतरे हैं? (ज्यादा नमक से क्या-क्या खतरे हैं?)

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, ज्यादा नमक का सेवन करने से आपको इन बीमारियों का खतरा ज्यादा हो सकता है

  • हाई ब्लड प्रेशर (BP)।
  • हार्ट अटैक और स्ट्रोक।
  • किडनी की बीमारी।
  • हड्डियों का कमजोर होना।

हम कैसे बच सकते हैं इस खतरे से? (Sodium Reduction Strategy)

  • ऊपर से नमक डालना बंद करें।
  • छिपे हुए नमक को पहचानें।
  • नमक की जगह नींबू, काली मिर्च, अदरक या अन्य मसालों का प्रयोग करें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

नाक वाला स्प्रे भी फ्लू रोकने में हो सकता है मददगार, नई स्टडी में हुआ खुलासा
Also Read
View All