स्वास्थ्य

Sleep Inertia: पूरी नींद लेने के बाद भी सुबह उठते ही क्यों रहता है आलस? CDC से जानें क्या है स्लीप इनर्शिया

Sleep Inertia: पूरी नींद लेने के बाद भी सुबह उठते ही रहता है आलस? सीडीसी और स्लीप फाउंडेशन से जानें क्या है स्लीप इनर्शिया। एक्सपर्ट्स से जानें इसके कारण और सुबह तरोताजा उठने के तरीके।
3 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 11:44 AM IST
aking up in morning feeling tired and sleepy due to sleep inertia
पूरी नींद लेने के बाद भी सुबह उठते ही थकान और सुस्ती महसूस होना 'स्लीप इनर्शिया' का संकेत हो सकता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Sleep Inertia: अक्सर ऐसा होता है कि हम रात को सुकून से 7-8 घंटे की पूरी नींद लेकर सोते हैं, सुबह अलार्म भी बजता है, हम उसे बंद भी कर देते हैं, लेकिन बिस्तर छोड़ने का मन बिल्कुल नहीं करता। शरीर में ऐसा भारीपन महसूस होता है जैसे जिस्म में जान ही न हो, आंखें बंद होती हैं और दिमाग सुन्न रहता है। क्या कभी आपने सोचा है कि भरपूर नींद लेने के बाद भी सुबह की शुरुआत इतनी सुस्त क्यों होती है? अगर आपको लगता है कि यह सिर्फ आलस है, तो आप गलत हैं। इसे हेल्थ एक्सपर्ट्स स्लीप इनर्शिया कहते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये बला क्या है और इससे कैसे निजात पाई जा सकती है।

क्या है स्लीप इनर्शिया?

अमेरिकन एजेंसी CDC (सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) और स्लीप फाउंडेशन के अनुसार, स्लीप इनर्शिया वो शारीरिक और मानसिक स्थिति है जो नींद से जागने के ठीक बाद महसूस होती है। जब हम सोते हैं, तो हमारा दिमाग अलग-अलग चरणों (Sleep Cycles) से गुजरता है। जब अलार्म अचानक बजता है और हम गहरी नींद (Deep Sleep) से एकदम से उठ जाते हैं, तो हमारा दिमाग तुरंत फुल एक्टिव मोड में नहीं आ पाता। दिमाग का वो हिस्सा जो सोचने-समझने और फैसले लेने का काम करता है, उसे पूरी तरह जागने में थोड़ा वक्त लगता है। यही ट्रांजिशन पीरियड स्लीप इनर्शिया कहलाता है। इसमें इंसान का रिएक्शन टाइम धीमा हो जाता है, फैसले लेने की क्षमता कम हो जाती है और शरीर में एक अजीब सा खिंचाव या भारीपन बना रहता है।

क्यों होता है ऐसा? जानिए इसके मुख्य कारण

सीडीसी के अनुसार, हमारी बॉडी क्लॉक और स्लीप साइकिल का बहुत गहरा कनेक्शन है। स्लीप इनर्शिया की तीव्रता इन बातों पर निर्भर करती है;

  • अचानक गहरी नींद से जागना।
  • नींद की खराब क्वालिटी।
  • अचानक जागने का तनाव।

सुबह के इस भारीपन को दूर करने के तरीके

स्लीप फाउंडेशन के अनुसार, स्लीप इनर्शिया आमतौर पर जागने के 15 से 30 मिनट के भीतर अपने आप कम हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह घंटों तक बना रह सकता है। इससे बचने के लिए आप इन बातों का ध्यान रख सकते हैं;

  • अलार्म को थोड़ा दूर रखें- जब अलार्म बिस्तर से दूर बजेगा, तो आपको उठकर उसे बंद करने जाना पड़ेगा। यह शारीरिक हरकत आपके शरीर की सुस्ती को तोड़ने में मदद करती है।
  • सुबह की नेचुरल रोशनी लें- जागते ही कमरे की खिड़कियां खोल दें या बाहर धूप में थोड़ी देर बैठें। प्राकृतिक रोशनी हमारे शरीर के इंटरनल क्लॉक को यह संकेत देती है कि अब जागने का समय हो गया है, जिससे सुस्ती जल्दी भागती है।
  • तुरंत पानी पिएं- उठते ही एक गिलास ठंडा या गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और नर्वस सिस्टम को एनर्जी मिलती है।
  • एक ही समय पर सोने की आदत डालें- अगर आप रोज एक ही समय पर सोते और जागते हैं, तो आपकी बॉडी क्लॉक सेट हो जाती है और स्लीप इनर्शिया का असर काफी हद तक कम हो जाता है।

लोग सुबह की इस सुस्ती को दूर करने के लिए तुरंत कड़क चाय, कॉफी या कैफीन पर निर्भर हो जाते हैं, जो सिर्फ एक अस्थायी इलाज है। स्लीप इनर्शिया कोई बीमारी नहीं है, बल्कि आपके शरीर का एक स्वाभाविक रक्षा तंत्र है। अगर आप सुबह उठकर 15-20 मिनट भारीपन महसूस करते हैं, तो खुद को आलसी समझकर पैनिक न हों। अपने शरीर को वार्म-अप होने का समय दें। लेकिन, अगर यह सुस्ती दिन भर बनी रहती है और आपकी दैनिक दिनचर्या को प्रभावित कर रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें और किसी स्लीप स्पेशलिस्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सही आदतें और बेहतर स्लीप हाइजीन अपनाकर आप हर सुबह तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
3 Nov 2026, 11:44 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Oral Allergy: फल खाने के बाद कुछ लोगों के मुंह में खुजली क्यों होने लगती है, AAAAI जानें क्या होती है ओरल एलर्जी

Exploding Head Syndrome: सोते-सोते अचानक सिर में सुनाई देता है तेज धमाका? वेबएमडी से जानें क्या है एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम

Cracker Burn First Aid: दिवाली पर पटाखों से जलने या आंख में चोट लगने पर क्या करें? बर्न एसोसिएशन ऑफ अमेरिका से जानें फर्स्ट एड और सेफ्टी टिप्स

सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय