स्वास्थ्य

Japanese Lifestyle Secrets: भारतीयों से 15 साल ज्यादा जीते हैं जापानी, ये रही उनकी लाइफस्टाइल की 5 आदतें

Japanese Lifestyle Secrets: जापानी लोगों की औसत उम्र भारतीयों से करीब 15 साल ज्यादा क्यों होती है? जानिए उनके रोजमर्रा के 5 हेल्दी लाइफस्टाइल सीक्रेट कम तेल, हल्का डिनर, एक्टिव रूटीन और ‘हारा हाची बु’ जैसी आदतें जो बढ़ाती हैं उम्र
2 min read
Oct 30, 2025
Japanese Lifestyle Secrets
Japanese Lifestyle Secrets (photo- gemini ai)

Japanese Lifestyle Secrets: स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की बात करें तो इसमें जपानी सबसे आगे हैं। इस मामले में जापानियों की उम्र औसतन भारतीयों से करीब 15 साल ज्यादा होती है। जहां जापान में औसत उम्र लगभग 84.8 साल है, वहीं भारत में ये सिर्फ 70.4 साल के आसपास है। अब सवाल उठता है कि क्या सिर्फ हेल्थकेयर सिस्टम की वजह से ऐसा है? नहीं। असली फर्क उनकी रोजमर्रा की आदतों और लाइफस्टाइल में छिपा है। चलिए, जानते हैं जापानी लोगों की कुछ ऐसी बातें जो उन्हें ज्यादा लंबी और हेल्दी जिंदगी देती हैं।

तेल नहीं, पानी से पकाते हैं खाना

भारतीय रसोई में ज्यादातर चीजें तेल में तली या भुनी जाती हैं। जबकि जापान में खाना भाप में पकाया, उबाला या हल्का स्टीम किया जाता है। इससे न सिर्फ खाने के विटामिन और मिनरल्स बच जाते हैं, बल्कि खाना हल्का और जल्दी पचने वाला होता है। कम तेल का मतलब है कम फैट, कम कैलोरी और दिल की बीमारियों का कम खतरा।

मछली, सब्जियां और फर्मेंटेड फूड

जापानी डाइट में मछली, सी-फूड, सब्जियां और मिसो (fermented food) जैसी चीजें खूब खाई जाती हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोबायोटिक्स भरपूर होते हैं, जो दिल और पाचन दोनों के लिए फायदेमंद हैं। दूसरी ओर, भारतीय डाइट में अब पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड का चलन बढ़ गया है, जिससे हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।

पेट 80% भरकर खाना

जापान में एक खूबसूरत आदत है हारा हाची बु, यानी पेट सिर्फ 80% भरने तक खाना। इससे ओवरईटिंग नहीं होती और वजन भी कंट्रोल में रहता है। पहले भारत में भी लोग धीरे-धीरे, ध्यान से खाते थे, लेकिन अब फास्ट फूड और जल्दी में खा लेने की आदत ने वो परंपरा खत्म कर दी।

रोजमर्रा में एक्टिव रहना

जापान में लोग ज्यादातर पैदल चलते या साइकिल चलाते हैं। यही उनकी रोजमर्रा की एक्सरसाइज है। इससे शरीर एक्टिव रहता है और उम्र बढ़ने पर भी मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत रहती हैं। वहीं भारत में एक बड़ी आबादी शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं है, जो बड़ी समस्या बन चुकी है।

हल्का और जल्दी डिनर

जापान में रात का खाना हल्का और जल्दी खाया जाता है, ताकि सोने से पहले खाना अच्छे से पच जाए। भारत में ज्यादातर घरों में देर रात भारी खाना खाने की आदत है, जिससे नींद खराब होती है और पाचन भी गड़बड़ा जाता है।

Published on:
30 Oct 2025 09:18 am