
Wolff-Parkinson-White Syndrome Cause: सोचिए, आप आराम से सोफे पर बैठे हैं या टीवी देख रहे हैं, और अचानक आपका दिल बिना किसी वजह ही तेजी से धड़कने लगे और ऐसा लगे जैसे छाती के अंदर कोई पंछी फड़फड़ा रहा हो।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, अगर ऐसा अक्सर होता है, तो यह सिर्फ घबराहट या एसिडिटी नहीं है। इसके पीछे का कारण Wolff-Parkinson-White (WPW) Syndrome यानी डब्ल्यूपीडब्लू सिंड्रोम हो सकता है। आइए जानते हैं कि क्या होता है यह और इसके लक्षण क्या-क्या हैं।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, वोल्फ-पार्किंसन-व्हाइट (WPW) सिंड्रोम एक ऐसी दुर्लभ दिल की बीमारी है, जो बच्चे में जन्म से ही होती है। विश्वभर में 1,000 में से 1 से 3 व्यक्ति WPW सिंड्रोम से प्रभावित होते हैं। हमारा दिल एक इलेक्ट्रिक सिस्टम पर काम करता है। इसमें ऊपर से नीचे तक सिग्नल जाने का एक ही सीधा और तय रास्ता होता है, जिससे दिल एक सही लय में धड़कता है।
लेकिन जिन लोगों को WPW सिंड्रोम होता है, उनके दिल में जन्म से ही एक एक्स्ट्रा रास्ता (Extra Pathway) बन जाता है। इसे दिल का एक शॉर्ट सर्किट समझ सकते हैं। जब सिग्नल इस गलत रास्ते पर चला जाता है, तो दिल को समझ नहीं आता और वह अचानक बहुत तेजी से धड़कने लगता है।
यह परेशानी किसी भी उम्र में सामने आ सकती है, चाहे वह छोटा बच्चा हो या बड़ा बुजुर्ग। जब दिल की धड़कन तेज होती है, तो ये लक्षण दिखते हैं;
अगर आपको या आपके किसी करीबी को अचानक धड़कन तेज होने के साथ-साथ सीने में तेज दर्द हो रहा हो, सांस लेने में बहुत ज्यादा तकलीफ हो रही हो या इंसान बेहोश हो जाए, तो तुरंत इमरजेंसी में डॉक्टर के पास जाएं।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।