
मार्वल स्टूडियो की फिल्म‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वार’ की नई रिलीज डेट आई है। अब यह फिल्म 27 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होगी। बता दें कि पहले यह फिल्म चार मई को रिलीज होने वाली थी। भारत और अमेरिका में इसे एक सप्ताह पहले रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसकी रिलीज की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब यह फिल्म दुनियाभर में एक साथ 27 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में क्रिस इवांस, स्कार्लेट जोहानसन, चैडविक बोसमैन, टॉम हॉलैंड और मार्क रफैलो जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म को एंथनी और जो रूसो ने डायरेक्ट किया है।
पिछले साल नवंबर में रिलीज हुआ था ट्रेलर:
यह फिल्म अपने ढेर सारे सुपरहीरो की वजह से सुर्खियों में है। पिछले वर्ष 29 नवंबर को इसका ट्रेलर जारी किया गया था। ट्रेलर एक्शन से भरपूर था। अब तक इसे सोशल मीडिया पर 130 करोड़ बार से ज्यादा देखा जा चुका है।
विलेन भी शक्तिशाली:
इस फिल्म में बहुत सारे सुपरहीरो हैं लेकिन इस फिलम का विलेन भी कम शक्तिशाली नहीं है। ट्रेलर में विलेन थानोस ने इन सुपरहीरो के होश ठिकाने लगा दिए हैं। ट्रेलर में दिखाया गया था कि कैसे सारे सुपरहीरो इस विलेन की ताकतों के आगे बचकर भाग रहे थे।
इनफिनिटी स्टोन्स की खोज में थानोस:
इस फिल्म की कहानी में थानोस इनफिनिटी स्टोन्स की खोज में आएगा और उसे अधिक ताकतवर बनने के लिए छह स्टोन्स चाहिए होंगे। सुपरहीरो उसे रोकने की कोशिश करेंगे।
स्टार कास्ट:
फिल्म ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वार’ में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवान्स, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट योहानसन, मार्क रूफैलो, एंथनी मैकी, जेरेमी रेने, एलिजाबथ ओलसन, पॉल बेटनी, क्रिस प्रैट, बेनेडिक्ट कम्बरबाक, टॉम हॉलैड, चैडविक बोसमैन, जोश ब्रोलिन, डॉन चीडल, सेबस्टियन स्टैन, ग्वायनेथ पाल्त्रो, जो सल्डाना, डेव बतिस्ता, कैरेन जिलियन, ब्रैडले कूपर और विन डीजल नजर आएंगे। हॉलीवुड के ज्यादातर सुपरस्टार और सुपरहीरो इस फिल्म में नजर आएंगे।