हॉलीवुड

Claudia Cardinale Dies: फेमस एक्ट्रेस का 87 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Claudia Cardinale Passed Away: इंडस्ट्री से एक के बाद एक दुखद खबर आ रही है। अब खबर है कि फेसम एक्ट्रेस क्लाउडिया कार्डिनल का निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2025, 9:07 AM IST
Actress Claudia Cardinale Dies
यूरोपीय एक्ट्रेस क्लाउडिया कार्डिनल की एक्स से ली गई तस्वीर

Claudia Cardinale Passed Away: जहां एक तरफ कपल्स गुड न्यूज दे रहे हैं वहीं एक तरफ कई ऐसे सितारें हैं जो इस सितंबर के महीने में छोड़कर चले गए हैं, इसी में एक नाम और जुड़ गया है और वह है यूरोपीय सिनेमा पर राज करने वालीं दिग्गज अभिनेत्री क्लाउडिया कार्डिनल का। उनका 23 सितंबर को 87 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि खुद उनके परिवार ने की है। जैसे ही ये खबर आई उनके फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देने लगे।

क्लाउडिया कार्डिनल का निधन (Claudia Cardinale Passed Away)

क्लाउडिया कार्डिनल पिछले छह दशकों से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में काम कर रही थी। उन्होंने सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अब उनका यूं चले जाना एक बड़ी क्षति है और सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। माना जा रहा है कि उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। कार्डिनल का निधन फ्रांस के नेमॉर्स में उनके घर पर हुआ। उनके आखिरी साल काफी शांतिपूर्ण रहे, जहां उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और कुछ खास प्रोजेक्ट्स पर काम किया।

क्लाउडिया कार्डिनल की जवानी और बुढ़ापे की तस्वीर (Photo Source- X)

हॉलीवुड को छोड़ा, यूरोपीय स्टार बनीं (Claudia Cardinale Italian Actress)

क्लाउडिया कार्डिनल ने अपने लंबे करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। हॉलीवुड से कई बड़े ऑफर मिलने के बावजूद उन्होंने यूरोप में ही रहकर काम करना पसंद किया। उनके इस फैसले ने उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय स्टार बना दिया। उन्होंने फेडरिको फेलिनी की "8½" और लुचिनो विस्कोन्टी की "द लेपर्ड" जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा, वह "द पिंक पैंथर" और "वन्स अपॉन अ टाइम इन द वेस्ट" जैसी मशहूर हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आईं।

खूबसूरती ने दिलाए कई पुरस्कार (Claudia Cardinal Movies)

क्लाउडिया का जन्म 15 अप्रैल, 1938 को ट्यूनीशिया के एक सिसिली परिवार में हुआ था। 1957 में, उन्हें "ट्यूनीशिया की सबसे खूबसूरत इतालवी" का खिताब मिला, जिसके बाद वह वेनिस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं। यहीं पर उनकी मुलाकात प्रोड्यूसर फ्रेंको क्रिस्टाल्डी से हुई और उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ। वह सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि महिला अधिकारों की एक मजबूत आवाज भी थीं।

2000 में क्लाउडिया को यूनेस्को की सद्भावना राजदूत भी बनाया गया। सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2002 में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में उन्हें मानद गोल्डन बियर अवार्ड भी मिला। साल 2019 में उनकी हिप की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से ही वो ज्यादातर लोगों की नजरों से दूर रहने लगी थीं। कार्डिनल ने अपने आखिरी समय में भी कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम करना जारी रखा। वह 2020 में आई स्विस सीरीज 'बुल्ले' और नेटफ्लिक्स फिल्म 'रोग सिटी' में दिखीं थीं।

Updated on:
24 Sep 2025, 9:07 AM IST
Published on: