हॉलीवुड

16 की उम्र में हुआ था इस अभिनेत्री का रेप, 32 साल बाद किया खुलासा, बताया क्यों चुप थीं इतने दिन

जब वह 7 साल की थीं तो उनके सौतेले पिता के एक रिश्तेदार ने उनके पैरों के बीच गलत तरीके से छुआ
2 min read
Sep 26, 2018
Padma Lakshmi
Padma Lakshmi

प्रसिद्ध मॉडल, अमरीकन टीवी सेलिब्रिटी व लेखिका पद्मा लक्ष्मी ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। पद्मा लक्ष्मी ने खुलासा किया है कि जब वह 16 साल की थीं तो उनका रेप हुआ था। उन्होंने इस बात का खुलासा 32 साल बाद किया है। दरअसल उन्होंने द न्यूयॉर्क टाइम्स पर लिखे अपने एक ओपन लेटर में इस बात का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अब तक इस मामले में चुप क्यों थीं।

डेटिंग के कुछ माह बाद किया रेप:
लक्ष्मी ने ओपन लेटर में बताया कि उस वक्त उन्होंने 23 साल के एक हैंडसम व्यक्ति के साथ डेटिंग करना शुरू किया था। डेटिंग के कुछ माह बाद ही न्यू ईयर की शाम उस व्यक्ति ने पद्मा लक्ष्मी का रेप किया।

इसलिए चुप रहीं इतने सालों:
पद्मा लक्ष्मी ने अपने ओपन लेटर में इस बात का भी खुलासा किया है कि, वह इतने सालों तक चुप क्यों रहीं। दरअसल जब वह 7 साल की थीं तो उनके सौतेले पिता के एक रिश्तेदार ने उनके पैरों के बीच गलत तरीके से छुआ और अपनी ओर खींचने की कोशिश की थी। जब पद्मा लक्ष्मी ने यह बात अपनी मां और सैातेले पिता को बताई तो उन्होंने लक्ष्मी को भारत दादा-दादी के पास भेज दिया था। तब उन्होंने उस घटना से यह सीख ली कि यदि उन्होंने अपना मुंह खोला तो बाहर कर दिए जाओगे।

विश्वास करने की क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ा:
पद्मा लक्ष्मी का कहना इस घटना का उन पर और उनके विश्वास करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ा। साथ ही उन्होंने कहा,'इस बारे में उन्हें अपने इंटीमेट पार्टर्नस और थेरपिस्ट से बात करने में सालों लग गया।'

Updated on:
26 Sept 2018 06:11 pm
Published on:
26 Sept 2018 06:11 pm