हॉलीवुड

Kimberly Hebert Gregory: फेमस एक्ट्रेस का 52 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

Kimberly Hebert Gregory Dies: फेमस एक्ट्रेस किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

2 min read
Oct 06, 2025
Kimberly Hebert Gregory Dies
फेमस एक्ट्रेस किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी का निधन

Kimberly Hebert Gregory Dies: इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर आ रही है। फेमस एक्ट्रेस किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी का निधन हो गया है। उन्होंने 52 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दी है। एक्ट्रेस को कॉमेडी सीरीज 'वाइस प्रिंसिपल्स' में डॉ. बेलिंडा ब्राउन के किरदार के लिए जाना जाता था। लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने थे, एक्ट्रेस के जाने से उनके परिवार और दोस्त गहरे सदमे में हैं, किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी अब हमारे बीच नहीं रहीं।

एक्ट्रेस किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी का निधन (Kimberly Hebert Gregory Passed Away)

किम्बर्ली के पूर्व पति और अभिनेता चेस्टर ग्रेगरी ने एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया और श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी, आप एक शानदार कलाकार थीं। एक अश्वेत महिला जिनके मन से हर कमरा प्रकाशित होता था। आपने हमें साहस, कलात्मकता, लचीलेपन के साथ यह दिखाने का पाठ पढ़ाया कि कैसे जीवन में अपने हिस्से से अधिक की मांग की जाए। हमारे बीच के सम्मान और बंधन को कोई तूफान नहीं तोड़ सकता था।" पोस्ट के अनुसार, किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी का निधन 3 अक्टूबर 2025 को हुआ है।

एक्ट्रेस की मौत से दुखी हुए दोस्त (Kimberly Hebert Gregory Death)

'वाइस प्रिंसिपल्स' सीरीज में किम्बर्ली के सह-कलाकार वाल्टन गोगिंस ने भी इंस्टाग्राम पर अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "हमने एक सर्वश्रेष्ठ कलाकार किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी को खो दिया है, जिनके साथ मैंने काम किया। मुझे 'वाइस प्रिंसिपल्स' में इस क्वीन के साथ महीनों काम करने और उन्हें जानने का सौभाग्य मिला।" वाल्टन ने आगे कहा कि किम्बर्ली ने उन्हें बेहिसाब हंसाया। उन्होंने उन्हें एक शानदार प्रोफेशनल और बेमिसाल सोप्रानो (गायिका) बताया। उन्होंने लिखा, "तुम बहुत याद आओगी मेरे दोस्त।"

किम्बर्ली का करियर रहा शानदार (Kimberly Hebert Gregory Show)

किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी ने अपने करियर में कई यादगार रोल निभाए थे, लेकिन उन्हें जो लोकप्रियता मिली वह एचबीओ के शो 'वाइस प्रिंसिपल्स' से मिली। इसके अलावा, वह 'फाइव फीट अपार्ट', 'केविन सेव्स द वर्ल्ड', और 'क्रेग ऑफ द क्रीक' जैसे शो में भी नजर आईं थी। वह 'गॉसिप गर्ल', 'न्यू एम्स्टर्डम', 'प्राइवेट प्रैक्टिस', 'टू एंड ए हाफ मेन' और 'द बिग बैंग थ्योरी' जैसी लोकप्रिय सीरीज का भी हिस्सा रहीं हैं। ऐसे में अब किम्बर्ली का अचानक चले जाना उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए एक बड़ी क्षति है।

Published on:
06 Oct 2025 08:12 am