
Sushant Singh Rajput Model Kendall Jenner: सुशांत सिंह राजपूत इंडियन इंडस्ट्री का एक फेमस चेहरा थे। सुशांत ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में की और फेमस लोगों के साथ काम भी किया। ऐसे में उन्होंने मशहूर सुपरमॉडल और रियलिटी टीवी स्टार केंडल जेनर के साथ भी काम कर इतिहास रचा था। वह इकलौते ऐसे एक्टर ने जिन्होंने हॉलीवुड मॉडल के साथ फोटोशूट किया था। उसी मॉडल को लेकर खबर है कि वह लेस्बियन हैं। ऐसे में उन्होंने सभी अफवाहों पर बात की है और पूरी सच्चाई बताई है।
30 साल की केंडल जेनर ने एक पॉडकास्ट 'इन योर ड्रीम्स' में अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर बातचीत की। जहां उन्होंने न केवल अपनी सच्चाई बताई, बल्कि सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग के कड़वे लहजे की भी जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा, "इंटरनेट का एक पूरा हिस्सा ऐसा है जो यह मानकर बैठा है कि मैं लेस्बियन हूं। लेकिन ऐसा नहीं है। यह सब झूठ है, लेकिन मुझे इस बात से बहुत दुख होता है कि लोग इस टॉपिक पर बातचीत किस तरह से करते हैं।"
केंडल ने आगे कहा, "मुझे यह बात सच में परेशान करती है कि लोग इस बारे में कितने निर्दयी और बुरे हो जाते हैं। ऑनलाइन होने वाली सभी बातें कभी भी सपोर्टिव या सकारात्मक नहीं होती। लोग इसे स्वीकार करने के बजाय सवालिया निशान और आलोचना के तौर पर पेश करते हैं, जो बहुत बुरा अनुभव है।"
'द कार्दशियन' स्टार ने इस बात पर जोर दिया कि किसी की भी सेक्शुअलिटी एक बेहद निजी मामला है। उन्होंने कहा कि कई लोगों के लिए समाज के सामने अपनी पहचान जाहिर करना बहुत मुश्किल होता है। खुद को मैं जानते हूं और मैं जिंदगी के जिस मोड़ पर हूं, अगर मैं लेस्बियन होती तो अब तक सामने आकर यह बात बता चुकी होती।"
केंडल ने आगे यह भी कहा कि अगर वह LGBTQIA+ समुदाय का हिस्सा होतीं, तो उन्हें यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं होती। उन्होंने उन दावों को भी बकवास बताया जिनमें कहा गया था कि वह अपने 'बिजनेस' या करियर के नुकसान के डर से अपनी सच्चाई छिपा रही हैं।
अपनी मौजूदा स्थिति को स्पष्ट करते हुए केंडल ने आखिर में एक दिलचस्प बात कही। उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर, आज की तारीख में मैं लेस्बियन नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी होऊंगी, लेकिन मैं जिंदगी के अनुभवों के लिए कभी भी दरवाजे बंद नहीं करती।"
बता दें कि केंडल जेनर की डेटिंग लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहती है। हाल ही में उनका नाम मशहूर म्यूजिशियन बैड बनी (Bad Bunny) के साथ जोड़ा गया था, हालांकि 2023 के आखिर में उनके अलग होने की खबरें आई थीं। केंडल के इस बयान ने उन तमाम अटकलों पर फिलहाल विराम लगा दिया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थीं।