हॉलीवुड

रेजी अवॉर्ड 2018 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म भी हुई नॉमिनेट

प्रियंका ने अपनी पहली हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ड्वेन जॉनसन के साथ की लेकिन यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही।

2 min read
Mar 04, 2018
Priyanka chopra
Priyanka chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपने अभिनय कौशल के झंडे गाड़ रही है लेकिन हाल ही में रेजी अवॉर्ड में उनकी फिल्म की सबसे खराब फिल्म की श्रेणी में नॉमिनेट किया गया। हालांकि अवॉर्ड 'द इमोजी मूवी'को मिला है। बता दें कि प्रियंका ने पिछले साल ही हॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया था। प्रियंका की पहली हॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी 'बेवॉच'। हालांकि प्रियंका ने अपनी पहली हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ड्वेन जॉनसन के साथ की लेकिन यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही। इस फिल्म में प्रियंका ने निगेटिव रोल प्ले किया था। इस फिल्म को साल की सबसे खराब फिल्मों की लिस्ट में डाला गया।

गोल्डन रास्पबेरी अवॉर्ड' को रेजी अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में उनके विनर्स के नामों की घोषणा की गई। नॉमिनेशन लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'बेवॉच' को 'वर्स्ट फिल्म ऑफ द ईयर' की कैटेगरी में शामिल किया गया था। हालांकि इस श्रेणी में अवॉर्ड 'द इमोजी मूवी' को मिला। बता दें कि प्रियंका जल्द ही 'ए किड लाइक जैक' और 'इट इजंट रोमांटिक' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको सीजन 3' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। पिछले दिनों इस शो से प्रियंका का एक लुक भी सामने आया था। प्रियंका शो के इस सीजन में अलग लुक में नजर आएंगी। प्रियंका इस बार शो में छोटे बालों में नजर आने वाली है।

साथ ही उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इस तस्वीर में प्रियंका अपने को स्टार को सरेआम सड़क पर लिप किस करती नजर आ रही थी। दरअसल यह एक सीन का हिस्सा था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा 'क्वांटिको' में एक एफबीआई अफसर का किरदार निभा रही हैं। उनके किरदार को लोग काफी पसंद भी कर रहे है। अब प्रियंका के बॉलीवुड के साथ—साथ हॉलीवुड में भी काफी फैन हो गए हैं। प्रियंका को हॉलीवुड में काफी प्यार मिल रहा है। हालांकि प्रियंका बॉलीवुड में अभी कोई फिल्म नहीं कर रही हैं।

Published on:
04 Mar 2018 03:36 pm