8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बार आॅस्कर में रहेगा महिलाओं का बोलबाला, चार महिलाएं देंगी अवॉर्ड

इस बार आॅस्कर में यह बदलाव सोशल मीडिया पर जारी हैशटैग मी टू और टाइम्सअप जैसे मूवमेंट के चलते किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Mar 04, 2018

oscar 2018

oscar 2018

इस बार आॅस्कर में महिलाओं का बोलबाला रहने वाला है। दरअसल इस बार विजेताओं को ट्राफी महिलाओं के हाथों ही मिलने वाली हैं। ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने इस बार उन चार महिला अभिनेत्रियों को चुना है, जो 90वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी विजेताओं को देंगी। इनमें से जेनिफर लॉरेंस और जोडी फोस्टर बेस्ट एक्ट्रेस के नाम का ऐलान करेंगी जबकि जेन फोंडा और हेलेन मिरेन अवॉर्ड से सम्मानित करेंगी।

हैशटैग मीटू कैेंपेन मानी जा रही वजह:
माना जा रहा है कि इस बार आॅस्कर में यह बदलाव सोशल मीडिया पर जारी हैशटैग मी टू और टाइम्सअप जैसे मूवमेंट के चलते किया जा रहा है। गौरतलब है कि हॉलीवुड में सोशल मीडिया पर ये दोनों अभियान खूब चले थे। इतना ही नहीं गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड शो के दौरान अमेरिकी टीवी होस्ट और अभिनेत्री ओपरा विनफ्रे ने भी इस मूवमेंट से जुड़ा एक दमदार भाषण भी दिया था। विनफ्रे ने अपने भाषण में यौन उत्पीड़न की बहस को आगे बढ़ाया था। ओपरा ने अपने भाषण में कहा था कि अब ऐसा माहौल है जहां महिलाओं को मी टू बोलने का अधिकार है और पुरुष सुन रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि यह लड़ाई हॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है और कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने इसके लिए लड़ाई लड़ी लेकिन उनके नाम कभी सामने ही नहीं आ सके।

आॅस्कर में इस बार 9 फिल्में नॉमिनेट
ऑस्कर 2018 के लिए 9 फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है। 5 मार्च को ऑस्कर विजेता फिल्मों के नाम अनाउंस कर दिए जाएंगे। इस नॅामिनेशन में पॉलिटिकल से लेकर हॉरर फिल्मों तक के नाम शामिल हैं। 4 एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस, जोडी फोस्टर बेस्ट एक्ट्रेस वहीं जेन फोंडा और हेलेन मिरेन बेस्ट एक्टर को ट्रॉफी देंगी। बताया जा रहा है इस बार भी दो नामी डायरेक्टर क्रिस्टोफर और नोलान का नाम शामिल लिस्ट में शामिल हैं।