28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OSCAR 2018: 5 मार्च को आएगा निर्णय, ये 9 फिल्में हुई नॅामिनेट

90वें ऑस्कर अकेडमी अवॉर्ड की घोषणा कल की जाएगी। ऑस्कर फिल्मों का चयन करने की ये होती है प्रक्रिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 4 Mar 2018, 4:05 PM IST

oscar award 2018

oscar award 2018

ऑस्कर 2018 के लिए 9 फिल्मों का चयन किया गया है। 5 मार्च को ऑस्कर विजेता फिल्मों के नाम अनाउंस कर दिए जाएंगे। इस नॅामिनेशन में पॉलिटिकल से लेकर हॉरर फिल्मों तक के नाम शामिल हैं। इस बार 4 एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस, जोडी फोस्टर, जेन फोंडा और हेलेन मिरेन बेस्ट एक्टर को ट्रॉफी देंगी। बताया जा रहा है इस बार भी दो नामी डायरेक्टर क्रिस्टोफर और नोलान का नाम लिस्ट में शामिल हैं। तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के नाम जो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुईं हैं।

1. डायरेक्टर लूसा की रोमांटिक फिल्म 'कॉल मी बाय योर नेम'।

2.डायरेक्टर जो राइट की फिल्म 'डार्केस्ट आवर'।

3. डायरेक्टर जॉर्डन पेले की फिल्म 'गेट आउट'।

4. डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म 'डनक्रिक'। इस फिल्म में दूसरे विश्वयुद्ध को बखूबी दिखाया गया है।

5. डायरेक्टर ग्रेटा की फिल्म 'लेडी बर्ड'।

6. डायरेक्टर पॉल थोमस एंडर्सन की फिल्म 'पैंथम थ्रेड' ।

7. डायरेक्टर स्टीवन स्पिलबर्ग की फिल्म 'द पोस्ट'।

8. डायरेक्टर गुइलेरमो डेल टोरो की फिल्म 'द शेप ऑफ वॉटर'।

9. डायरेक्टर मार्टिन मैडोनाघ की फिल्म 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड इबिंग'।ये एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है।

90वें ऑस्कर अकेडमी अवॉर्ड की घोषणा कल की जाएगी। पिछले 89 में ऑस्कर लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ाता जा रहा है। फिल्म जगत से जुड़ा हर शख्स इस खास अवॅार्ड के मायने जानता है।

ऑस्कर फिल्मों का चयन करने की प्रक्रिया

अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में लगभग 7000 वोटिंग मेंबर्स होते हैं जो कि फिल्म इंडस्ट्री के माहिर प्रोफेशनल्स में से एक हैं। एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन तक अवॉर्ड्स से जुड़ी हर कैटेगरी में वोटिंग के लिए अकेडमी की एक अलग ब्रांच बनाई गई है। कुल मिलाकर ये पूरी 17 ब्रांच हैं। हर ब्रांच के सदस्य अपने क्षेत्र से जुड़ी कैटेगरी के लिए वोट करते हैं और योग्य स्थान पर उस कैटेगरी के सदस्य को नॅामिनेट करते हैं। एक्टर्स की ब्रांच एक्टिंग के लिए दिए जाने वाले चारों अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन के लिए वोट भी करती है।जिसके चलते जो इस स्थान के लिए काबिल होता है उसे इस खास पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।