28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाने OSCAR AWARD से जुड़ी ये 5 चौंका देने वाली बातें

अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में लगभग 7000 वोटिंग मेंबर्स होते हैं जो कि फिल्म इंडस्ट्री के माहिर प्रोफेशनल्स में से एक हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 4 Mar 2018, 1:05 PM IST

oscar award 2018

oscar award 2018

सिनेमा जगत के लिए ऑस्कर अवॉर्ड सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। दुनियाभर के सारे एक्टर्स, निर्देशक, फिल्म मेकर्स इस अवॉर्ड फंक्शन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल सैकड़ों फ़िल्में इस खास अवॉर्ड के लिए नॅामिनेट होती हैं जिसमें से कुछ ही फिल्में फाइनल राउंड तक पहुंच पाती हैं। ऑस्कर 2018 के लिए 9 फिल्मों का चयन किया गया है। 5 मार्च को ऑस्कर विजेता फिल्मों के नाम अनाउंस कर दिए जाएंगे। इस नॅामिनेशन में पॉलिटिकल से लेकर हॉरर फिल्मों तक के नाम शामिल हैं। ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन कैलिफ़ोर्निया के Dolby Theatre में किया जाएगा

ऑस्कर के बारे में वैसे तो लोग जानते हैं पर इस अवॅार्ड की कुछ खासियत है जिनका शायद ही किसी को पता हो तो चलिए आज उनके बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी हासिल करते हैं।

13.5 इंच लम्बा होता है ऑस्कर अवार्ड

ऑस्कर का अवार्ड दिखने में काफी खूबसूरत होता है। गोल्डन कलर के इस अवॅार्ड की लंबाई 13.5 इंच वहीं इसका वजन 8.5 पाउंड का होता है।

ऑस्कर फिल्मों का चयन करने की प्रक्रिया

अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में लगभग 7000 वोटिंग मेंबर्स होते हैं जो कि फिल्म इंडस्ट्री के माहिर प्रोफेशनल्स में से एक होते हैं। एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन तक अवॉर्ड्स से जुड़ी हर कैटेगरी में वोटिंग के लिए अकेडमी की एक अलग ब्रांच बनाई गई है। कुल मिलाकर ये पूरी 17 ब्रांच हैं। हर ब्रांच के सदस्य अपने क्षेत्र से जुड़ी कैटेगरी के लिए वोट करते हैं और योग्य स्थान पर उस कैटेगरी के सदस्य को नॅामिनेट किया जाता हैं। एक्टर्स की ब्रांच एक्टिंग के लिए दिए जाने वाले चारों अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन के लिए वोट भी करती है। जिसके चलते जो इस स्थान के लिए काबिल होता है उसे इस खास पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

तीन बार कलाकार ठुकरा चुके हैं ऑस्कर अवॉर्ड

फिल्मी जगत के कलाकार का सबसे बड़ा सपना होता है ऑस्कर का अवाॅर्ड जीतना। उसकी ख्वाहिश होती है कि उसके काम को वैश्विक स्तर पर सराहा जाए। पर आपको जानकर हैरानी होगी के इस इंडस्ट्री में कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने ऑस्कर अवार्ड ठुकरा दिया। स्क्रीनप्ले लेखक डुडले निकोलस पहले ऐसे शख्स थे जिन्होंने अवॉर्ड लेने से मना कर दिया था। इसके बाद एक्टर जॉर्ज सी स्कॉट ने फिल्म 'पेटान' के लिए और मार्लोन ब्रांडो ने फिल्म 'गॉडफादर' के लिए अवॉर्ड लेने से साफ इनकार कर दिया था।

15 मिनट चला था पहला समारोह

साल 1929 में पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान ऑस्कर के 15 स्टेचू बांटे गए थे। पहला समारोह 15 मिनट तक चला था। इसके बाद साल 2002 का समारोह सबसे लंबा खिंचा था। अवॉर्ड समारोह कुल 4 घंटे 23 मिनट तक चला था।

सबसे कम उम्र में अवॉर्ड

एक्ट्रेस Tatum O’Neal ऐसी कलाकार थीं जिसने सबसे कम उम्र में ऑस्कर अवाॅर्ड जीता था। उन्हे मात्र 10 वर्ष की उम्र में फिल्म 'पेपर मून' के लिए सम्मानित किया गया था।