Aaj Ka Rashifal 10 March 2026 : आज का राशिफल 10 मार्च 2026: मंगलवार को चैत्र कृष्ण सप्तमी के दिन ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रहेगा। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का भविष्यफल, शुभ रंग और लकी नंबर।
Aaj Ka Rashifal 10 March 2026 : आज का राशिफल 10 मार्च 2026: मंगलवार का दिन ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आ सकता है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर कुछ राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत मिल सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को संबंधों और कार्यक्षेत्र में सावधानी रखने की जरूरत होगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके करियर, व्यापार, प्रेम जीवन और परिवार के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें पंडित मुकेश भारद्वाज का मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।
थोड़े व्यवधान आएंगे लेकिन इरादों की दृढ़ता और परिश्रम से व्यवस्था संभालने में सफल रहेंगे। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को संभालने में थोड़ा तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। भावनात्मक संबंधों से ऊर्जा मिलेगी।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 9
पुराने विवाद उभरने से भावनात्मक संबंधों से तनाव मिल सकता है। प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं लोगों को सख्त फैसले लेने पड़ सकते हैं। अलग-अलग गतिविधियों से धन का आगमन होने की संभावना है।
शुभ रंग : ऑफ व्हाईट
लकी नंबर : 4
कार्य प्रभार बदलने की संभावना रहेगी। उच्च अधिकारियों का विरोध करना महंगा पड़ सकता है। जब तक पूरी व्यवस्था न हो बड़े आश्वासन देने से बचना होगा। प्रेम संबंधों में साथी की अपेक्षाओं को पूरा करके आपसी सद्भाव बढ़ाने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग : लाईट ग्रीन
लकी नंबर : 7
पुराने विवादों को सुलझाने का सही समय है। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को धैर्य और दूरदर्शिता से काम लेना होगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
शुभ रंग : डार्क यलो
लकी नंबर : 1
अलग-अलग प्रकार की कई गतिविधियों में जूटे हुए रह सकते है। परिश्रम का फल तत्काल मिलने से उत्साहित रहेंगे। आलोचक कार्य करने की पद्धति पर सवाल उठा सकते हैं। आर्थिक लाभ उम्मीद से ज्यादा रहेंगे।
शुभ रंग : महरून
लकी नंबर : 8
नए व्यापार में संबंधित पक्षों पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा। सूझबूझ से नए अवसरों की सही पहचान सफलता और आर्थिक सुरक्षा दोनों दिला सकती है। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव रह सकता है।
शुभ रंग : पर्पल कलर
लकी नंबर : 8
कार्य स्थल पर व्यर्थ के विवादों के कारण कठिनाई महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलना मुश्किल रहेगा। नए संपर्क भाग्योदय में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। राजनीति में नई भूमिका मिलने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग : ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 1
अधूरे कार्य आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। प्रतियोगिता में सफलता के साथ सम्मान भी मिलेगा। विरोधियों को कूटनीतिक प्रयासों से संभालने की जरूरत रहेगी। शासन प्रशासन से जुड़े कार्यों में थोड़ा तनाव रह सकता है।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी नंबर : 6
अपने लोगों द्वारा ही छले जाने का प्रयास किया जा सकता है। भावनात्मक संबंधों में स्थाई दरार आने की संभावना रहेगी। आरोप प्रत्यारोप लगाने से बचना होगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आत्मिक शांति अनुभव करेंगे।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 5
आकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है। मेहमानों और मित्रों के साथ प्रसन्नचित्त रह सकते हैं। तकनीकी दक्षता से उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बहुत सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 8
महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का सही समय है। ऊर्जावान महसूस करेंगे। लोगों की मदद स्वतः मिलती चली जाएगी। गृह कलह से सावधानी रखनी होगी। छोटे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 3
व्यवसायिक गतिविधियों में दूर दृष्टि से फैसले लेने होंगे। अतिरिक्त धन की आवश्यकता के लिए मित्रों या परिवारजनों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। आशंका जनित भय मन पर हावी रह सकता है।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 9