
Horoscope Today: 11 मई 2025 को नृसिंह जयंती यानी नृसिंह एकादशी रविवार को है, इस दिन 4 राशि के लोगों को भगवान नृसिंह का आशीर्वाद मिलेगा। इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, उन्नति होगी। मदर्स डे आज का राशिफल में जानें रविवार को मेष से मीन राशि के लोगों का कैसा रहेगा भविष्य (Aaj Ka Rashifal)
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 11 मई 2025 को धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी, कोर्ट कचहरी के मामलों में धन खर्च होगा। संतान के वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव से चिंतित रहेंगे, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
आज का राशिफल वृषभ राशि रविवार के अनुसार 11 मई को वृषभ राशि के लोगों के विरोधी सक्रिय रहेंगे, वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराने रोग से परेशान रहेंगे, दूसरों के निजी जीवन में दखल न दें। मदर्स डे (Mothers Day) पर लोग आपके सरल व्यक्तित्व का लाभ उठाएंगे।
आज का राशिफल मिथुन राशि रविवार के अनुसार 11 मई 2025 को प्रेम प्रसंग में मन अनुकूल सफलता मिलेगी, परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी विशेष कार्य को पूरा करेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, आर्थिक उन्नति संभव है।
आज का राशिफल कर्क राशि 11 मई 2025 के अनुसार समय रहते आवश्यक कार्य पूरे करें, भाइयों से विवाद बढ़ सकते हैं। अध्ययन में रूचि की कमी रहेगी, नए दोस्त बनेंगे। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा, बहनों से व्यवहार कमजोर होंगे।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार रविवार को आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे, किसी जरूरी दस्तावेज को ढूंढने में लगे रहेंगे। पूर्व में किए निवेश शुभ रहेंगे, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता मिलने वाली है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार रविवार को अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे, विद्यार्थियों के लिए समय उपलब्धि युक्त रहेगा। पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से पारिवारिक माहौल गरमा सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार 11 मई को अपने निजी उद्देश्यों को उजागर करने से बचें, मदर्स डे पर (Mothers Day) मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। सामाजिक मान बढ़ेगा, पूर्व में लिए संकल्प की पूर्ति करेंगे। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ेंः
रविवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार समय की उपयोगिता को समझते हुए कार्य करें, दूसरों की निंदा करने से बचें। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, नौकरी में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
रविवार राशिफल धनु राशि के अनुसार लंबे समय से चल रहे विवादों से मुक्ति मिलेगी, कारोबार में बदलाव का मन होगा। साझेदारी करने से पूर्व ठीक तरह से विचार करें, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।
रविवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 11 मई 2025 के अनुसार कार्य की अधिकता रहेगी, समाज में ख्याति बढ़ेगी। धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, आर्थिक निवेश के लिए समय शुभ है। मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे, कोर्ट कचहरी के कार्यों में धन लगेगा।
कुंभ राशिफल 11 मई के अनुसार आलस्य की अधिकता के कारण निजी कार्य प्रभावित होंगे, नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे, बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का मीन राशिफल रविवार के अनुसार अपने बल पर कार्य पूरे करेंगे, आकस्मिक किसी बड़े खर्च की आशंका है। पारिवारिक वातावरण सौहार्द्रपूर्ण रहेगा, कर्मचारियों के किए कार्यों से परेशान रहेंगे।