राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 March : आज का राशिफल : गजकेसरी राजयोग से मेष, वृषभ सहित 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: आज का राशिफल 12 मार्च 2026: गुरु-चंद्र की दृष्टि से गजकेसरी राजयोग और सिद्धि योग का शुभ संयोग। जानें मेष, वृषभ, मिथुन सहित सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग और लकी नंबर।

3 min read
Mar 11, 2026
Aaj Ka Rashifal 12 March

Aaj Ka Rashifal 12 March 2026 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 मार्च 2026, गुरुवार का दिन विशेष ग्रह योगों से प्रभावित रहेगा। इस दिन के स्वामी ग्रह गुरु हैं और चंद्रमा धनु राशि में गोचर करते हुए मूल नक्षत्र में संचार करेंगे। चंद्रमा और गुरु के बीच दृष्टि संबंध बनने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा, जो कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। इसके साथ ही आज सिद्धि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में मेष और वृषभ सहित कुछ राशियों के लिए दिन बेहद लाभकारी रह सकता है, जबकि मिथुन और कर्क राशि के जातकों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

ये भी पढ़ें

Navratri 2026 Day 1 : नवरात्रि के पहले दिन इन कार्यों से प्रसन्न होंगी मां अंबे

आज का राशिफल मेष राशि: (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

स्वतंत्रता से कार्य करने के अवसर मिलेंगे। योजनाओं के पूरा होने पर आर्थिक लाभ बढ़ने की संभावना रहेगी। भाग्य के समर्थन से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के अवसर मिलेगें।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल वृषभ राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को लाभान्वित होने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक यात्राएं लाभकारी रहेगी। संगीत से जुड़े लोगों के लिए नए संपर्कों से लाभ बढ़ने की संभावना बनेगी।
शुभ रंग : ब्राऊन कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल मिथुन राशि: (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तो बंटवारे में बेहतर विकल्प हासिल कर पाएंगे। व्यवसाय में लगातार बदलती स्थितियों के कारण तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। जीवनसाथी का समर्थन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल कर्क राशि: (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

बनते हुए कार्यों में इर्ष्या द्वेष के कारण विरोधी रुकावट डालने का प्रयास करेंगे। सूझबूझ से रास्ते निकालने होंगे। प्रेम संबंधों में वार्ता मधुर रहेगी। नई परिकल्पनाओं को पूरे करने के अवसर बन सकते हैं। खर्चो पर नियंत्रण रखना होगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल सिंह राशि: (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

लेखन और सूचना के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं लोगों को उनकी विशिष्ट शब्द शैली के कारण सम्मान और नए अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष के लिए नई योजनाओं पर कार्य करना होगा। उनसे तनाव को कम करने के प्रयास सफल रहेंगे।
शुभ रंग : पिंक कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल कन्या राशि: (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

कामकाज का दबाव रहेगा। फुर्सत क्षण निकलना मुश्किल रहेगा। अत्यधिक मेहनत का सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। सावधानी रखनी होगी। पेरेंट्स से उपेक्षा मिलने पर व्यथित रह सकते हैं।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल तुला राशि: (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

कार्यों की गति सहज रहेगी। हल्के-फुल्के मनोरंजन के साथ सभी को सहयोग देने की भावना से कार्य करेंगे। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने के प्रोग्राम बन सकते हैं। आर्थिक अनिश्चिता में जोखिम लेने से बचना होगा।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल वृश्चिक राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

कार्यों में निरंतरता बनाए रखना मुश्किल रहेगा व्यवधान आ सकते हैं। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने विवादों को कानूनी रूप में बदलने से बचना होगा। परिवार जनों का निराशाजनक व्यवहार तनाव दे सकता है।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल धनु राशि: (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

कार्यों में निपुणता और सच्ची निष्ठा से उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। भाई बहनों से सकारात्मक बातचीत उनके करियर या महत्त्वपूर्ण विषयों के लिए निर्णायक रहेगी। यात्रा टाले।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

पुरानी विवाद फिर से उभर सकते हैं। सावधान रहें। नकारात्मक लोगों और विचारों से दूरी बनानी होगी। आर्थिक परेशानियों के बढ़ने से पहले खर्चों में कटौती करना आवश्यक रहेगा। प्रेम संबंधों से रूखा व्यवहार मिल सकता है।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

मित्रों को आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। इससे धन की समस्या बड़ी हो सकती है। परिवार में महत्वपूर्ण विषयों पर वार्ता अधिक दिनों तक टालना परेशानी का कारण बन सकता है। सकारात्मक सोच से समस्याओं की हल निकालेंगे।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

जुझारुपन दिखाना होगा। वरना हाथ में आए अवसर भी बिना लाभ दिए निकल सकते हैं। प्रेम संबंधों मे विचारों में तालमेल का अभाव स्थाई दूरी का कारण बन सकता है। सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 8

ये भी पढ़ें

Brihaspati Margi 2026 : 120 दिन बाद बृहस्पति होंगे मार्गी: मिथुन राशि में सीधी चाल से बदलेगा ग्रहों का असर, रुके काम होंगे पूरे

Updated on:
11 Mar 2026 04:24 pm
Published on:
11 Mar 2026 04:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर