राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 13 August 2025 : गणेश जी की कृपा से 9 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अपार धन और सफलता

आज का राशिफल 13 अगस्त 2025 : 13 अगस्त 2025, बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष पंचमी पर कई राशियों के लिए सौभाग्य और लाभ के योग हैं। पं. चंदनश्याम नारायण व्यास से जानें मेष से मीन तक का राशिफल।

3 min read
Aug 13, 2025
Today Horoscope 13 August 2025

Today Horoscope 13 August 2025 : आज का दिन भगवान गणेश की को समर्पित है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि व बुधवार का दिन है कई राशियों के लिए शुभफल और आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के सौभाग्य में वृद्धि होगी। पं. चंदनश्याम नारायण व्यास से जानिए मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल।

ये भी पढ़ें

Tarot Rashifal 13 August 2025 : इन राशियों के लिए 13 अगस्त का दिन है बेहद खास, कहीं आपकी राशि तो नहीं इसमें, टैरो राशिफल

आज का मेष राशिफल : (Aries Horoscope Today)

व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा।

शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, केसरिया
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।

आज का वृषभ राशिफल : (Taurus Horoscope Today)

समय रहते ज़रूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें।

आज का मिथुन राशिफल : (Gemini Horoscope Today)

हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज़ दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फँस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। आज जोखिम न उठाएँ।

शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, हल्का नीला
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें कमल का फूल चढ़ाएं।

आज का कर्क राशिफल : (Cancer Horoscope Today)

लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्य सिद्ध होंगे। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

शुभ अंक: 2, 11, 20
शुभ रंग: क्रीम, सफेद
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

आज का सिंह राशिफल : (Leo Horoscope Today)

मन के अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव और चिंता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक: 1, 10, 19
शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और हल्दी का तिलक लगाएं।

आज का कन्या राशिफल : (Virgo Horoscope Today)

जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश और यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।

शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, भूरा
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का तुला राशिफल : (Libra Horoscope Today)

अपने विवेक से रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव और भय का वातावरण बनेगा। दुखद समाचार मिल सकता है।

शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला
उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

आज का वृश्चिक राशिफल: (Scorpio Horoscope Today)

प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी।

शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, गहरा मैरून
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

आज का धनु राशिफल : (Sagittarius Horoscope Today)

समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें।

शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, सुनहरा
उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें।

आज का मकर राशिफल : (Capricorn Horoscope Today)

व्यवसाय में उन्नति के अवसर आएंगे। अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

शुभ अंक: 8, 17, 26
शुभ रंग: काला, गहरा नीला
उपाय: शनिवार को शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

आज का कुंभ राशिफल : (Aquarius Horoscope Today)

न चाहते हुए भी आपको दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव और चिंता का माहौल रहेगा।

शुभ अंक: 4, 13, 22
शुभ रंग: गहरा नीला, बैंगनी
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में दीपक जलाएं।

आज का मीन राशिफल : (Pisces Horoscope Today)

आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं और दूसरे लोगों की बातों पर जल्दी विश्वास करते हैं। अपने विवेक से सोचें। बकाया वसूली होगी। तनाव और अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, समुद्री हरा
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।

ज्यो पं चंदनश्याम नारायण व्यास

ये भी पढ़ें

Krishna Janmashtami 2025 : मथुरा-वृंदावन में कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? जानें ठाकुर जी की आरती का सही समय

Also Read
View All

अगली खबर