राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 December : शनिवार 13 दिसंबर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा आकस्मिक धन लाभ

Aaj Ka Rashifal : दैनिक राशिफल शनिवार का संकेत है कि पौष मास का 9वां दिन मेष वृषभ समेत 4 राशियों की आर्थिक स्थिति में लाएगा। आज का राशिफल में समझिए भविष्य के संकेत (Daily Horoscope Saturday)

4 min read
Dec 12, 2025
Aaj Ka Rashifal 13 December : आज का राशिफल: मेष रहे शांत, कन्या को विदेश यात्रा के योग! जानें अपनी राशि का हाल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 13 December : आज का राशिफल 13 दिसंबर 2025 के अनुसार पौष मास का 9वां दिन है। इस दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि में रहेंगे। शनिवार का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इस दिन आपकी आमदनी, सामाजिक आर्थिक जीवन का क्या हाल रहेगा, जानने के लिए पढ़ें पंडित मुकेश भारद्वाज का आज का राशिफल

ये भी पढ़ें

Tarot Horoscope 13 December 2025: नए साल से पहले इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ-साथ करोबार में होगी वृद्धि

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

शांत रहकर अपने कार्यों पर एकाग्र होने का दिन है। व्यर्थ के विवादों में ऊर्जा लगाने से बचना होगा। खर्चो को नियंत्रित करना मुश्किल रहेगा। प्रेम संबंधों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को उनकी सक्रियता का लाभ मिलेगा। नई भावनात्मक संबंधों के प्रति उत्साहित रहेंगे। कार्य कुशलता बढ़ाने पर जोर रहेगा। शिक्षार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग : व्हाईट
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

सामान्य से बेहतर दिन है। कार्यों की गति अच्छी रहेगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। भावनात्मक संबंधों से सहयोग मिलने का प्रभाव आर्थिक तंत्र पर भी दिखाई देगा। भाग्य का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

व्यवस्थाओं को सुधारना पहल प्राथमिकता बन सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वार्थी तत्व जुड़ने का प्रयास करेंगे। विलासिता की योजनाओं पर धन खर्च हो सकता है। पुरानी मेहनत का फल मिलेगा।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

कार्यों की गति थोड़ी धीमी रहेगी। सूझबूझ से काम लेना होगा रुका हुआ धन मिलने से राहत महसूस करेंगे। परिस्थितियों को पक्ष में आने तक इंतजार करना होगा। मित्रों की मदद मिलेगी। मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

समय अनुकूल है। भावनात्मक संबंधों में आपके अनुरूप फैसला होने से प्रसन्न रह सकते हैं। व्यवसाय या शिक्षा के लिए विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। न्यायालय में आपका पक्ष मजबूत होगा।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

पिछले कार्यों को व्यवस्थित करने में समय और ऊर्जा खर्चो हो सकती है। धन का प्रवाह अनियंत्रित रह सकता है। योजनाओं को समझ करके अपने नीति बनानी होगी। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

सभी का सहयोग मिलने से कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा। पुराने विवाद सुलझेंगे। भावनात्मक संबंधों में आपकी बात को महत्व मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपके अधिकारों को चुनौती मिल सकती है।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

उच्च अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। कार्य स्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। भूमि और भवन संबंधी पुराने विवाद हल होने के और आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में नए क्षेत्र का विकास करना होगा। परिवार में जीवनसाथी का महत्व बढ़ेगा।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

संतान पक्ष के भविष्य के लिए धन की व्यवस्था का अतिरिक्त भार आ सकता है। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण बातचीत में आपकी योजनाओं को सराहा जा सकता है। भावनात्मक संबंधों में शुष्कता रहने की संभावना है।
शुभ रंग : पिकॉक ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

सहनशीलता को परीक्षण से गुजरना होगा। सफल रहे तो स्य्ंम के सम्मान की रक्षा कर पाएंगे। विरोधी तनाव देने का प्रयास कर सकते हैं। भावनात्मक संबंधों से संबल मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। समय रहते देखभाल करनी होगी।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

पारिवारिक जीवन के बड़े फैसलों में भागीदारी बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। नियमित कार्यों में सामान्य से बेहतर गति रहेगी। अर्थ लाभ भी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी का जुड़ाव भावनात्मक रूप से परिपूर्ण करेगा।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 4

ये भी पढ़ें

Predictions 2026 : बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और भविष्य मालिका की डरावनी भविष्यवाणियां , क्या 2026 में दुनिया तबाह हो जाएगी?

Also Read
View All

अगली खबर