राशिफल

Rashifal 13 March : आज का राशिफल 13 मार्च 2026: शुक्रवार को इन राशियों पर रहेगी मां वैभव लक्ष्मी की विशेष कृपा

Today Horoscope 13 March 2026: आज का राशिफल 13 मार्च 2026: शुक्रवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर ग्रह-नक्षत्रों के विशेष संयोग बन रहे हैं। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, क्या है आपका लकी नंबर और शुभ रंग।

4 min read
Mar 12, 2026
Aaj Ka Rashifal: 13 मार्च शुक्रवार का राशिफल, जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: आज का राशिफल 13 मार्च 2026: शुक्रवार के दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है। आज मां वैभव लक्ष्मी की कृपा से कुछ राशि के जातकों को धन लाभ, सफलता और नए अवसर मिलने के योग बन सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को सावधानी और धैर्य के साथ निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल, लकी नंबर और शुभ रंग। (Horoscope Hindi)

ये भी पढ़ें

World War 3 Prediction : 20 मार्च 2026 सबसे खतरनाक दिन? मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से विश्व युद्ध की आशंका

आज का राशिफल मेष राशि: (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

नये वातावरण में ढलने और नया सीखने के लिए तैयार रहना होगा। व्यवस्था परिवर्तन से लाभान्वित होने का समय है। प्रेम संबंधों के प्रति अधिक आकर्षक महसूस करेंगे। लक्ष्यों से भटकने का खतरा रह सकता है।
शुभ रंग : पिंक कलर
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल वृषभ राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi

बचत खर्च करके वर्तमान स्थितियां के तनाव को संभाल पाएंगे। सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ने का समय है। परिवार में आपसी मतभेद खुलकर सामने आ सकते हैं। धैर्य और त्याग की भावना से सभी को संभालने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल मिथुन राशि: (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

कार्य कुशलता बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। दूसरों पर निर्भरता कम करने के लिए बेचैन रह सकते हैं। खास मुद्दे पर बड़ी सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। समर्थन और सहयोग मिलता चला जाएगा। योजनाओं को विरोधियों से गुप्त रखना होगा।
शुभ रंग : ब्राऊन कलर
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल कर्क राशि: (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi

पुरानी घटनाक्रम से फिर से तनाव मिलने की संभावना है। परिस्थितियों को संभालने के लिए मित्रों और सहयोगियों को एकजुट रखना होगा। आर्थिक मोर्चे पर मितव्ययिता सर्वोपरि रखनी होगी।
शुभ रंग : मिल्की पिंक कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल सिंह राशि: (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

परिश्रम का उचित लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अपने कार्यों को सही दिशा में निरंतरता के साथ आगे बढ़ाएं। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता की संभावना है। प्रेम संबंधों से ऊर्जा और विश्वास मिलेगा।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल कन्या राशि: (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi

भावनात्मक संबंधों और परिवार में वार्तालाप से स्थितियां सामान्य की ओर बढ़ेगी। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप से बचना होगा। लंबी अवधि के कार्यों की अपेक्षा तुरंत फल देने वाले कार्य करना बेहतर रहेगा। शारीरिक मेहनत से जुड़े लोग अधिक लाभान्वित हो सकते हैं।
शुभ रंग : गोल्डन ग्रीन कलर
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल तुला राशि: (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

प्रेम संबंधों में अनुराग बढ़ेगा। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में धन खर्च हो सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी । परिवार में जिन विषयों पर तनाव बढ़ सकता हो उन पर बहस करने से बचे।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल वृश्चिक राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

कार्यों की दिशा बदलनी पड़ सकती है। नकारात्मक लोग तनाव देने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में आपसी सहयोग बढ़ेगा। करियर में एक दूसरे की मदद मिलने से संबंधों में मजबूती महसूस करेंगे।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल धनु राशि: (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

कार्यों की तेज प्रगति से उत्साहित महसूस करेंगे। महत्वाकांक्षा बढ़ सकती है। प्रतिभा से ज्यादा ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने से बचना होगा। अन्यथा भविष्य में परेशानी महसूस करेंगे। आकस्मिक धन लाभ की संभावना बन रही है।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों पर आगे बढ़ने का समय है। नई योजनाओं पर धन और सहयोग मिलना मुश्किल रहेगा। विरोधी अपने स्वार्थ के लिए व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। मित्रों और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

व्यवसाय में धैर्य और धीरज से आगे बढ़ने का समय है। जल्दबाजी और प्रतिस्पर्धा में हानि होने का जोखिम रहेगा। भावनात्मक संबंधों से मिल रही अच्छी सलाह पर काम करना बेहतर रिजल्ट देगा।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

तय लक्ष्यों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते दिखाई देंगे। काम की अधिकता से आनंद और मनोरंजन के अवसरों का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। प्रेम संबंधों में बातचीत बेहतर रहेगी। मुलाकात मुश्किल है।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 5

ये भी पढ़ें

Panchang: आज के शुभ चौघड़िया 13 मार्च 2026: किस समय करें शुभ कार्य, जानें पंचांग से..

Also Read
View All

अगली खबर