Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: आज का राशिफल 15 मार्च 2026: पापमोचनी एकादशी, श्रवण नक्षत्र और परिध योग के शुभ संयोग में जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का भविष्यफल।
Aaj Ka Rashifal 15 March 2026:आज का राशिफल 15 मार्च 2026: आज पापों का नाश करने वाली पापमोचनी एकादशी का पवित्र दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज श्रवण नक्षत्र और परिध योग का भी विशेष संयोग बन रहा है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे करनी होगी सावधानी और किसकी किस्मत आज चमक सकती है
आर्थिक मामलों में नई रीति नीति से कार्यों का विस्तार होगा। मेहनत का फल तुरंत मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। पुराने व्यावसायिक समझौतों के तनाव में आने की स्थिति बन सकती है।
शुभ रंग :पीच
लकी कलर : 6
कला और संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होने का समय है। दूसरों के प्रभाव में महत्वपूर्ण भावनात्मक निर्णय लेने से बचना होगा। पुरानी रंजिश फिर से उभर सकती है। टकराव टालने का प्रयास करें।
शुभ रंग :ग्रे
लकी कलर : 8
कार्यों की धीमी प्रगति से अप्रसन्न रह सकते हैं। आशंका जनित भय से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति अधिक सावधानी बरतनी होगी। भावनात्मक संबंधों के प्रति लगाव बढ़ेगा।
शुभ रंग :ब्राऊन
लकी कलर : 6
कलात्मक अभिरुचियों के प्रति रूझान बढ़ेगा। श्रेष्ठता हासिल करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। दैनिक कार्यों में स्थिरता रहेगी। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
शुभ रंग :स्काई ब्ल्यू
लकी कलर : 1
भावनात्मक मुद्दों के कारण रोजमर्रा के कार्य बाधित हो सकते हैं। होटल और पर्यटन जुडे व्यवसायियों को थोडी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पेरेंटस से तालमेल बिठाने में परेशानी आ सकती है। विनम्रता रखें।
शुभ रंग :ओरेंज
लकी कलर : 7
जीवनसाथी की अपेक्षाओं की पूर्ति में धन और समय दोनों खर्च हो सकते हैं। शैक्षिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। दैनिक रोजगार में नए विचारों पर कार्य करने की योजना बनेगी। आलस्य और प्रमाद से दूरी बनाएं।
शुभ रंग :ग्रीन
लकी कलर : 9
कर्म की प्रधानता वाला दिन रहेगा। पुराने संपर्कों के जरिए व्यवसाय में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। संतान के कार्यों को सराहें उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी से प्रमुख मुद्दों पर मत भिन्नता तनाव का कारण बन सकती है।
शुभ रंग :ब्राईट व्हाईट
लकी कलर : 2
भावनात्मक रिश्तों में निकटता महसूस करेंगे। व्यावसायिक योजना पर की गई मेहनत का फल तत्काल मिलने से गर्वित महसूस करेंगे। आत्म प्रशंसा से बचना होगा परिवार में स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार महसूस करेंगे।
शुभ रंग : महरून
लकी कलर : 5
प्रशासनिक कार्यों से जुड़े मसलों पर सहयोग मिलने में कठिनाई महसूस करेंगे। आकस्मिक घटनाक्रम में बचत खर्च करनी पड़ सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
शुभ रंग :ब्राऊन
लकी कलर : 4
सूझबूझ और कड़ी मेहनत की प्रशंसा होगी। नए दायित्व मिल सकते हैं। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी होगी। प्रेम संबंधों में साथी की बात को महत्व देना पड़ेगा। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग :स्काई ब्ल्यू
लकी कलर : 6
पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। छिपे हुए विरोधियों से सावधान रहना होगा। प्रेम संबंधों में बातचीत सकारात्मक रहेगी। विलासिता पर बचत खर्च हो सकती है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग :क्रीम कलर
लकी कलर : 8
योजना के अनुसार कार्य आगे बढ़ेंगे। नई तकनीकी से जुड़े तो सफलता और भी बड़ी हो सकती है। भाई बहनों से बातचीत में पहले उनके विचार सुनना बेहतर रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी कलर : 9