राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 April: वैशाख अमावस्या राशिफल: पितरों की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार): वैशाख अमावस्या पर मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल जानें। किसे मिलेगा धन लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी पढ़ें पूरा राशिफल।

3 min read
Apr 16, 2026
Aaj Ka Rashifal 17 April 2026 : आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026: वैशाख अमावस्या पर जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Rashifal 17 April 2026:आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026: शुक्रवार का दिन वैशाख अमावस्या के प्रभाव में बीत रहा है, जो आत्मनिरीक्षण, पुराने कार्यों को पूरा करने और पितरों के आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष माना जाता है। आज का दिन मेष से मीन राशि तक सभी के लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। मिथुन, सिंह, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मचिंतन और सुधार का संकेत दे रहा है, वहीं वृषभ और तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। दूसरी ओर मीन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए कैसा रहेगा आज का राशिफल।

ये भी पढ़ें

Aries Horoscope May 2026: मेष राशिफल मई 2026: शुरुआत में रहें सावधान, महीने के अंत में मिलेगी बड़ी कामयाबी

आज का राशिफल मेष राशि | Today Horoscope Mesh Rashi

मन उद्वेलित रह सकता है। किसी खास विचार से तनाव महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में बातचीत के विषय अप्रिय हो सकते हैं। व्यवसायिक निर्णय जल्दबाजी में लेना धन को लंबे समय के लिए उलझा सकता है।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी कलर : 8

आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rash

नियमित कार्यों में मन लगाना थोड़ा मुश्किल रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति निर्भरता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनाए रखने में कठिनाई महसूस करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात से भावनात्मक स्थिरता आएगी।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी कलर : 7

आज का राशिफल मिथुन राशि | Today Horoscope Mithun Rashi

शेयर बाजार से दूरी बनाएं। बचत को जोखिम में डालने से बचना होगा। बदलती हुई परिस्थितियों पर नजरे जमाए रखी तो विपरीत परिस्थितियों में भी थोड़ा आर्थिक लाभ बना सकते हैं।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी कलर : 6

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj Ka Rashifal kark Rashi

भावनात्मक जिम्मेदारी बढ़ेगी। दूसरों को उनके कठिन समय में मदद देनी पड़ सकती है। अपने नियमित कार्य से दूरी बनाना आगे के लिए समस्या पैदा करेगा। अनुभवी लोगों के साथ कार्य करने के मौके मिलेंगे।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट
लकी कलर : 8

आज का राशिफल सिंह राशि | Today Horoscope Singh Rashi

आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। लेकिन कार्यों की दिशा निर्धारित करने में मुश्किल आएगी। उच्च अधिकारियों से वाद विवाद से बचना होगा। प्रेम संबंधों में जुड़ाव और गहरा होगा।
शुभ रंग : पिंक कलर
लकी कलर : 7

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi

वाणी के प्रभाव वाले व्यवसाय में बहुत सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। भावनात्मक संबंधों में दूरी के बावजूद रिश्तों में गहरी प्रतिबद्धता महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ रंग : ब्राऊन कलर
लकी कलर : 1

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj Ka Rashifal Tula Rashi

कार्य ऊर्जा और भावनात्मक ऊर्जा दोनों का सही संतुलन मिलने से आज का दिन बेहतर रह सकता है। रूठे लोगों से संवाद और समझौता करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रह सकती है। यात्रा उद्देश्य पूरे होने की संभावना है।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी कलर : 9

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Today Horoscope Vrishchik Rashi

आत्मविश्वास तो रहेगा लेकिन विषयों का चुनाव ठीक से हो सके इसके लिए प्रयत्नशील रहना होगा। सफलता में साझेदारों मित्रों, परिवारजनों सभी का सहयोग कहीं ना कहीं महत्वपूर्ण रहेगा। खानपान से स्वास्थ प्रभावित रहेगा ।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी कलर : 6

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi

भाग्य और पिछले कार्यों का फल दिन पर प्रभावी रहेंगे। परिवार जनों से मुलाकात में अनपेक्षित मुद्दे उभर सकते हैं। कार्य करने के ढंग की प्रशंसा होगी। प्रतिष्ठा और मान सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी कलर : 5

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj Ka Rashifal Makar Rashi

आर्थिक कार्यों में लगातार स्थितियां बदलने से अतिव्यस्त रहने का दिन हो सकता है। मित्रों और परिवारजनों से बातचीत में रूखा व्यवहार बाद में तनाव का कारण बन सकता है। अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावना है।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी कलर : 8

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi

परिश्रम से लाभ अधिक रहने का दिन है। परीक्षा, इंटरव्यू या व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। संतान से बातचीत में अधिक कठोरता दिखाने से बचना होगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभ रंग : पिकॉक बल्यू
लकी कलर : 6

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj Ka Rashifal Meen Rashi

आसपास के लोगों के व्यवहार से निराश अनुभव करेंगे। जल्दबाजी में आर्थिक निर्णय लेने से बचना होगा। बढ़े हुए खर्चों को नियंत्रित करने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
शुभ रंग : कॉफी
लकी कलर : 4

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Panchang : आज का पंचांग 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार): शुभ चौघड़िया, दिशा शूल और विशेष योग
Also Read
View All