राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 August: कर्क, कन्या समेत 3 राशि वालों को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 18 August 2024: दैनिक राशिफल रविवार का संकेत है कि कर्क, कन्या समेत 3 राशि वालों को धन लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य ( Daily Horoscope Sunday) ..

5 min read
Aug 17, 2024
आज का राशिफल रविवार 18 अगस्त 2024

आज का राशिफल मेष राशि 18 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 18 अगस्त को मेष राशि वाले ध्यान से काम करें और अपने चित्त को स्थिर करें। निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

ये भी पढ़ें

कब है गणेश चतुर्थी, जानें गणेशोत्सव की शुरुआत की डेट, गणेश स्थापना शुभ मुहूर्त

आज का राशिफल मेष राशि रविवार 18 अगस्त 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 18 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार रविवार को आज का दिन नया अनुभव कराने वाला है। वाहन सुख संभव है। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। आलस्य नहीं करें, खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल रविवार 18 अगस्त 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 18 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आजीविका संबंधी समस्या का समाधान संभव है। संत-समागम होगा। वाहन सुख मिलेगा। वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़ों से यथासंभव बचें।

आज का राशिफल मिथुन राशि रविवार 18 अगस्त 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 18 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार आपके व्यवहार से अधीनस्थ आपके प्रेमी बन जाएंगे। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। व्यवहारकुशलता से अधिकारियों के सम्मानपात्र बन सकेंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल कर्क राशि रविवार 18 अगस्त 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 18 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार आपके अपने, आपकी उन्नति से खुश नहीं होंगे। व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलेगी। चिंता, व्याकुलता और भागदौड़ रहेगी। आपके कार्यों की आलोचना होगी।

आज का राशिफल सिंह राशि रविवार 18 अगस्त 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 18 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज का राशिफल कन्या राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार पुराने निवेश से लाभ होगा। विवाह में आ रही बाधा यथावत रहेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। वाहन सतर्कता से चलाएं। नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। बड़े लोगों से भेंट होगी।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल कन्या राशि रविवार 18 अगस्त 2024

आज का राशिफल तुला राशि 18 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का राशिफल तुला राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

आज का राशिफल तुला राशि रविवार 18 अगस्त 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 18 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

रविवार राशिफल वृश्चिक राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार पिता और आप के बीच तालमेल स्थापित न होने से परेशानी होगी। उचित मार्गदर्शन लेना होगा, कर्ज न लें। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि रविवार 18 अगस्त 2024

आज का राशिफल धनु राशि 18 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

रविवार राशिफल धनु राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार धनु राशि वाले समय रहते अपनी जिम्मेदारी समझें। दिखावे और आडंबरों से दूर रहें। उलझनों से मुक्ति मिलेगी। अधिक लोभ, लालच न करें। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल धनु राशि रविवार 18 अगस्त 2024

आज का राशिफल मकर राशि 18 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

रविवार राशिफल मकर राशि 18 अगस्त 2024 के अनुसार आपसी विवाद का अंत होगा। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। बुद्धिमानी से कई रूके कार्य पूर्ण होने के योग बनेंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी।

आज का राशिफल मकर राशि रविवार 18 अगस्त 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 18 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

दैनिक राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 18 अगस्त को कुंभ राशि वालों का मन अशांत रहेगा। भूमि, आवास की समस्याओं में वृद्धि की आशंका है। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। व्यय में कटौती का प्रयास करें। संत समागम होगा।

आज का राशिफल कुंभ राशि रविवार 18 अगस्त 2024

आज का राशिफल मीन राशि 18 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

दैनिक राशिफल मीन राशि 18 अगस्त के अनुसार अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। आकस्मिक यात्रा संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक होंगे।

आज का राशिफल मीन राशि रविवार 18 अगस्त 2024

ये भी पढ़ें

Surya Nakshatra Parivartan: केतु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, दोगुना हो जाएगा प्रभाव, इन 3 राशियों को अपार लाभ, घर में आएगा धन और खुशी

Also Read
View All

अगली खबर