राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 March: होली स्पेशल राशिफल, मेष-कर्क समेत 4 राशियों को धन लाभ, करियर में तरक्की के संकेत

Aaj Ka Rashifal 2 March: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। होली के शुभ प्रभाव से मेष, कर्क समेत 4 राशियों को धन लाभ, करियर और कारोबार में प्रगति के योग। पढ़ें शुभ रंग और लकी नंबर।

4 min read
Mar 01, 2026
Aaj Ka Rashifal 2 March : होली स्पेशल राशिफल (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Daily Horoscope Monday: (Holi Special Rashifal): 2 मार्च 2026 को होली का पावन पर्व सकारात्मक ऊर्जा, नए अवसर और संबंधों में मधुरता लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण आज कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और पारिवारिक खुशियों के योग बन रहे हैं। विशेष रूप से वृषभ, कर्क सहित 6 राशियों को धन लाभ और प्रतिष्ठा वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। रंगों के इस त्योहार पर किस्मत आपका कितना साथ देगी? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, शुभ रंग और लकी नंबर के साथ।

ये भी पढ़ें

Tarot Rashifal 2 March: 2 मार्च 2026 टैरो राशिफल: होलिका दहन और पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान?

आज का राशिफल मेष राशि: (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

व्यवहार में संतुलन पर परिणाम पाने में आतुरता दिखाई देगी। ज्ञान और अनुभव का सही उपयोग किया तो प्रतिस्पर्धा में सभी को पीछे छोड़ने का दिन रह सकता है। मोहब्बत में मजबूरी से मजबूती का सफर पूरा होगा। मेष राशि के लिए होली में लाल और पीला रंग सबसे अच्छे रहते हैं। इन रंगों से होली खेलने से आपके आसपास प्यार और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल वृषभ राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

कार्यों का परिणाम पाने में धन से ज्यादा प्रतिष्ठा की चिंता रहेगी। व्यवहार में कठोरता और विनम्रता का सही संतुलन सफलता दिलाएगा। पेरेंट्स के साथ मन की बात करने का मौका एक बार फिर चूक सकते हैं। वृषभ राशि वाले होली के दिन सफेद कपड़ों में नारंगी या बैंगनी रंग से खेलें। इससे आपकी किस्मत खुलती है और अच्छा भाग्य साथ देता है।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल मिथुन राशि: (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

व्यवस्था में उचित हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करते दिखाई देंगे। समय पक्ष का बन रहा है। सदुपयोग करना होगा। निराशा को मन पर हावी न होने दे। धार्मिक आयोजन का हिस्सा हो सकते हैं। मिथुन राशि के लोग हरे रंग से होली खेलें। इससे आपकी इज्जत बढ़ती है और रिश्ते भी गहरे होते हैं।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल कर्क राशि: (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

प्रिय जनों से मुलाकात आनंदित करेगी। बड़े आयोजनों का हिस्सा हो सकते हैं। कला और संगीत से जुड़े लोग प्रतिष्ठा और धन पाएंगे। संतान पक्ष से बातचीत अधूरी और तनावपूर्ण रह सकती है। कर्क राशि के लिए सफेद कपड़े पहनकर होली खेलना अच्छा रहता है। इससे आपको धन, यश और मन को सुकून मिलता है।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल सिंह राशि: (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

उत्साह और आनंद से सरोबार रह सकते है। अपनी सकारात्मक भावनाओं से सभी को जोड़ना चाहेंगे। आगामी दिनों में योजनाओं का क्रियान्वयन और कार्यों की रफ्तार काफी तेज हो सकती है। साथी कर्मियों का चुनाव सावधानी से करें। सिंह राशि वालों को गोल्डन, पीला, लाल या नारंगी रंग चुनना चाहिए। इनसे न सिर्फ आप एनर्जेटिक रहते हैं, बल्कि आपके साथ होली खेलने वाले भी जोश में आ जाते हैं।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल कन्या राशि: (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

विरोधी हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अपनी योजनाओं को पूरा होने से पहले सार्वजनिक करने से बचना होगा। भावनात्मक संबंधों में प्रेम और भक्ति का नया स्तर छुएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। कन्या राशि के लिए हरा, भूरा और नारंगी रंग सही रहता है। इन रंगों से होली खेलें तो पैसे की दिक्कतें दूर होती हैं।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल तुला राशि: (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

मन में उत्साह लेकिन कार्यों की जकड़न से दोहरी स्थिति में फंसे हुए दिखाई देंगे। भावना और कार्यों में सही संतुलन बिठाना होगा। यात्रा सुखद रहेगी। भावनात्मक संबंधों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। योजनाओं पर अतिरिक्त धन खर्च होने की संभावना है। तुला राशि वाले सफेद या हल्के गुलाबी कपड़े पहनकर होली खेलें। इससे आपको अच्छे नतीजे मिलते हैं।
शुभ रंग :ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल वृश्चिक राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

अतिरिक्त ऊर्जा महसूस करेंगे। सकारात्मक रहे तो अपने साथ-साथ दूसरों की प्रगति में भी सहायक होंगे। शारीरिक परिश्रम से जुड़े लोगों के लिए विशेष लाभ की संभावना रहेगी। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे के करियर में मदद करनी पड़ सकती है। वृश्चिक राशि के लोग लाल, मैरून या पीला रंग चुनें। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल धनु राशि: (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

दैनिक कार्यों की गति तेज आसान और दूसरों के साथ सहयोग करने वाली रहेगी। भाग्य का समर्थन मिलने से निश्चित हार भी जीत में बदल सकती है। बस अपने काम पर डटे रहना होगा। भाई बहनों से वार्तालाप में मधुरता लौटेगी। धनु राशि के लिए लाल और पीला रंग फायदेमंद रहता है। इससे परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होते हैं और गुरु ग्रह से जुड़ी कोई परेशानी नहीं आती।
शुभ रंग :सिल्वर कलर
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

कार्यस्थल पर साथी कर्मियों से टकराव टालना आगामी कार्यक्रमों के सुचारु रूप से चलने के लिए बेहतर रहेगा। भावनात्मक संबंधों में संवाद के संयोग मिलेंगे। भविष्य के आर्थिक दबाव से बचने के लिए खर्चों को नियंत्रित करना होगा। मकर राशि वाले होली जरूर खेलें और नीला या काला रंग इस्तेमाल करें। इससे आप जल्दी अपने टारगेट तक पहुंचते हैं।
शुभ रंग :पिकॉक बल्यू
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

पारिवारिक संबंधों और मित्रों से मेलजोल से उत्साहित और आनंदित रहेंगे। नई आर्थिक परियोजनाएं शुरू करने के लिए अनुकूलता महसूस करेंगे पर थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। इंटरव्यू या व्यावसायिक बातचीत में सफलता का दिन हो सकता है। कुंभ राशि के लोग काला, बैंगनी या लाल रंग का गुलाल इस्तेमाल करें। इससे मुश्किल हालात में भी आप खुद को संभाल लेते हैं।
शुभ रंग :पर्पल कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

व्यवस्थाओं के अनुकूल होने तक शांत रहना बेहतर रहेगा। विरोधियों की गतिविधियों को समय रहते पहचाने धार्मिक कार्यक्रमों से नई ऊर्जा मिलेगी। यात्रा में स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। प्रेम संबंधों में साथी का आचरण मनः अनुकूल रहने की संभावना है। मीन राशि के लिए पीला रंग सबसे अच्छा है। होली वाले दिन पीला रंग शिवलिंग पर चढ़ाएं, फिर होली खेलें। इससे धन और ऐश्वर्य मिलता है।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 5

ये भी पढ़ें

Panchang: आज का पंचांग 2 मार्च 2026: होलिका दहन से पहले जान लें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारी

Also Read
View All

अगली खबर