Aaj Ka Rashifal 22 July 2024: सोमवार से सावन शुरू हो रहा है। इसी दिन से भगवान शिव की पूजा अर्चना में भक्त डूब जाएंगे। दैनिक राशिफल 22 जुलाई का संकेत है कि मेष, मिथुन समेत 7 राशियों को आर्थिक लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य (daily horoscope monday)...
आज का राशिफल मेष राशि सोमवार के अनुसार मेष राशि वाले 22 जुलाई को अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार सोमवार को दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा । नए आवास के योग बन रहे हैं।
आज का राशिफल मिथुन राशि सोमवार के अनुसार आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि सोमवार 22 जुलाई के अनुसार कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।
आज का राशिफल सिंह राशि 22 जुलाई 2024 के अनुसार सोमवार को सिंह राशि वाले अपने पराये में फर्क समझें । दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें, किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कन्या राशि सोमवार के अनुसार 22 जुलाई को कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि सोमवार के अनुसार 22 जुलाई को सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 22 जुलाई को वृश्चिक राशि वालों के लिए नौकरी में अशांति का वातावरण बनने का योग है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, फिजूलखर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की आशंका है। संभल कर रहें।
ये भी पढ़ेंः
सोमवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 22 जुलाई को दिन चिंताजनक हैं, मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्ट बल मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा ।
ये भी पढ़ेंः
सोमवार राशिफल 22 जुलाई के अनुसार मकर राशि वालों के दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं, श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
कुंभ राशिफल सोमवार के अनुसार 22 जुलाई को समय के साथ आपको अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं । लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
मीन राशि सोमवार के अनुसार 22 जुलाई को अपने आप पर विश्वास रखो, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें । स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेगा।
ये भी पढ़ेंः