
सावन के सोमवार से इन राशियों के लिए शुभ रहेंगे अगले छह दिन, नौकरी और व्यापार में होगी तरक्की, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
Sawan rashifal first week: जुलाई के नए सप्ताह की शुरुआत गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई से शुरू हो रही है, यह सप्ताह 27 जुलाई तक चलेगा। वहीं एक दिन बाद सावन शुरू हो जाएगा और पहले दिन ही 22 जुलाई को सोमवार है। इस तरह नए सप्ताह में सावन के छह दिन पड़ेंगे। इन छह दिन के लिए सितारों का संकेत है कि कई राशि के लोगों की नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां …
करियर और आर्थिक जीवनः रविवार से जुलाई का नया सप्ताह शुरू हो रहा है। 21 जुलाई से 27 जुलाई के सप्ताह में मेष राशि वालों को व्यवसाय में अपना हिसाब-किताब पारदर्शी रखने की जरूरत पड़ेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के जरिये नए सप्ताह में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। इस सप्ताह किसी मुश्किल कार्य में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें, जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन्हें अपना काम निष्ठा से करना चाहिए। धन को लेकर वादविवाद हो सकता है। गूढ़ विषयों और दर्शन में रूचि बढ़ेगी। सोमवार से लेकर गुरुवार तक का समय शानदार है।
पारिवारिक जीवनः रविवार से शनिवार के सप्ताह में मेष राशि वालों को अपनों के बीच समय बिताने में आसानी होगी। मित्रों के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सन्तान की उन्नति से गर्व और खुशी होगी। घर का नवीनीकरण कार्य करा सकते हैं। इस हफ्ते घर का कोई सामान चोरी हो सकता है। घर में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं लेकिन परिजनों को असुविधा न हो इसका खयाल रखें वर्ना दिक्कत होगी। विवाह सुख में कमी आ सकती है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रहेगी। किसी के सामने खुलकर उसका विरोध न करें।
स्वास्थ्यः 21 से 27 जुलाई के सप्ताह में मेष राशि वालों को लीवर में कुछ परेशानी हो सकती है। इस समय आराम करना चाहिए। शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें। रोज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 21 जुलाई से 27 जुलाई के सप्ताह में वृषभ राशि वालों का विनम्र रवैया ताकत बनेगा। आपके मितभाषी रवैये के कारण आपको शानदार लाभ मिलेगा। करियर में नये अवसर मिलेंगे, अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। रविवार से शनिवार के सप्ताह में नया वाहन क्रय कर सकते हैं। किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकता है। करियर में नये अवसर मिलेंगे। कारोबारियों को ग्राहकों के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। नेटवर्किंग से जुड़े लोगों को सोच-विचारकर ही लोगों से संपर्क बढ़ाना चाहिए। विदेशी भूमि में आपका काफी धन खर्च हो सकता है। शनिवार को विशेष रूप से सावधान रहें।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह वृषभ राशि वालों का दाम्पत्य जीवन मध्यम रहेगा। नव दंपती को संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। सगे-संबंधियों के प्रति अपना भाव अच्छा रखें। प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेने होंगे। पड़ोसियों के साथ कहा-सुनी हो सकती है। आपका क्रोध आपके लिए ही हानिकारक होगा। विपरीत जेंडर के मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। गलत आदतों और गलत संगत से दूर रहें। घर के बुजुर्ग नाराज हो सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवनः गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। प्रतिदिन ‘रुद्राष्टक’ का पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 21 जुलाई से 27 जुलाई के सप्ताह में मिथुन राशि वालों को ईमेल और फोन कॉल के माध्यम से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। युवा लोगों को नई नौकरी के लिए इंटरव्यू का मौका मिल सकता है। आपके द्वारा सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। बुध की अच्छी स्थिति आपको व्यापार में विस्तार का अवसर देगा। कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखें। मंगलवार और गुरुवार विशेष रूप से शुभ दिन सिद्ध होने वाले हैं। छात्रों को इस दौरान बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। रविवार,सोमवार और बुधवार को आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए।
पारिवारिक जीवनः भाई-बहनों के साथ नए सप्ताह में आपके संबंध अच्छे रहेंगे। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस कारण से आपको लोग बहुत भला व्यक्ति समझेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति को निजी बातों और मामलों में जगह न दें। पिताजी के साथ विचार-विमर्श करके ही कोई नया काम शुरू करें। ज्यादा भाग्यवादी होना इस समय आपके लिए बहुत लाभकारी नहीं है। बिना मांगे सलाह देने से बचें।
स्वास्थ्य जीवनः बदलते मौसम के कारण मिथुन राशि वालों को खांसी और जुकाम हो सकता है। माइग्रेन और सिरदर्द आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। शिवजी को रोज 7 बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः Cancer Sawan Weekly Horoscope के अनुसार रविवार से शनिवार का नया सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए भाग्यशाली है। अगले 7 दिन आपको मानसिक रूप से सुकून देंगे, जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफलता पाएंगे। इस सप्ताह आपके सपने साकार हो सकते हैं। विभिन्न सस्थानों से सम्मान और प्रशस्ति पत्र भी मिल सकता है। किसी बड़े अनुबंध पर आप हस्ताक्षर हो सकता है। पहले की गई मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। साझेदारी में किए जा रहे व्यापार से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। रविवार,सोमवार और शनिवार का दिन शुभ रहेगा।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में कर्क राशि वालों की सामाजिक कार्य करने में रूचि बढ़ेगी। प्रेमी जन के साथ सुखद समय बिताएंगे। किसी को भी अपने राज न बताएं, रिश्तों में कड़वाहट आ गई हो तो उसे दूर करने का प्रयास करें आपको सफलता मिलेगी। बुधवार को गलतफहमी के कारण लाइफ पार्टनर नाराज हो सकता है। शत्रु और विरोधी आपसे ईर्ष्या वश आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। इसलिए सभी पक्षों पर सीधी नजर बनाए रखें। लोगों पर अपनी बातों को मनवाने को लेकर दबाव न बनाए। किसी अप्रिय व्यक्ति से मिलना पड़ सकता है। बुधवार और गुरुवार का दिन शुभ नहीं रहेगा। श्री हनुमान जी के मंदिर में लाल लंगोट और सिंदूर चढ़ाएं।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल 21 जुलाई से 27 जुलाई 2024 के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए नए हफ्ते का मध्य भाग विशेष रूप से शुभ रहेगा। कर्मचारी वर्ग आपके प्रति निष्ठावान रहेगा। कारोबारी ग्राहकों को रिझाने के लिए नई-नई तकनीक का प्रयोग करेंगे। आपको सुखद अनुभव होगा, महत्वाकांक्षाएं बढ़ेगी। शेयर मार्केट से आपको धन कमाने का अवसर मिलेगा।
हालांकि इस संबंध में शुभचिंतकों से सलाह जरूर लें, मंगलवार,बुधवार और शनिवार विशेष शुभ दिन सिद्ध होंगे। इसके अलावा व्यवसाय और नौकरी दोनों ही जगह आप पर स्वयं को सिद्ध करने का दबाव रहेगा। सप्ताह की शुरुआत काफी धीमी रहेगी, हो सकता है की कोई भी काम आपके मन के अनुसार न हो। लेकिन आप रास्ता खोज लेंगे। आय के साथ-साथ खर्चे भी लगे ही रहेंगे। उच्चाधिकारी आपको कोई मुश्किल काम सौंप सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः मित्रों के साथ पारिवारिक मिलन समारोह में शामिल हो सकते हैं। विवाहित लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग की अपेक्षा रखेंगे लेकिन वो आपको अपेक्षाकृत रूप से कम ही मिलेगी।
स्वास्थ्य जीवनः हाथों पैरों में जलन की समस्या हो सकती है। पानी में गंगाजल की एक बूंद और दो-चार दाने तिल डालकर नहाएं।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः कन्या साप्ताहिक भविष्यवाणी के अनुसार 21 जुलाई से 27 जुलाई के सप्ताह में पैतृक व्यवसाय से अलग दूसरा व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। गूढ विषयों और दर्शन आदि के अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। ग्रहों की स्थितियां नौकरी बदलने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। संपत्ति खरीदने और बेचने से आपको लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर आप विजयी होंगे, कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। दिखावे के चक्कर में आप ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। मंगलवार और बुधवार को आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपको भाग्य के भरोसे नहीं रहना चाहिए। टालमटोल करने की प्रवृत्ति के कारण क्लाइंट्स आपसे छूट सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः रविवार से शनिवार के नए सप्ताह में आप भोग-विलास को काफी महत्व देंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। धार्मिक यात्रा को लेकर योजना बना सकते हैं। 21 जुलाई से 27 जुलाई के सप्ताह में जीवनसाथी के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। बच्चों को अनुशासित रहने का संस्कार दें।
स्वास्थ्य जीवनः नए सप्ताह में कन्या राशि के लोगों को पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। पेट से जुड़ी कुछ समस्या हो सकती है। इसलिये बिना तला-भुना और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। यदि स्वास्थ्य समस्या है तो आपको चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। नए सप्ताह में सूर्य को रोज अर्घ्य दें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल 21 जुलाई से 27 जुलाई के अनुसार विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए विशेष शुभफलदायक रहेगी। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन काफी संतोषप्रद रहेगा। पदोन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
उधार धन के लेनदेन से आपको नुकसान हो सकता है। कानूनी जटिलताओं के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध आ सकता है। शिक्षा संबंधी रूकावटों के कारण परेशानी आ सकती है। जीवन के कड़वे सत्यों का सामना करना पड़ सकता है। जिनसे आप मदद की उम्मीद रखेंगे वो ऐनवक्त पर आपको धोखा दे सकते हैं। भविष्य को सुधारने के लिये यत्न करने होंगे। व्यापारिक यात्रा के दौरान थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
पारिवारिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह धर्म-कर्म में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वयं को सही साबित करने का अवसर आपको मिलेगा। आपकी यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस सप्ताह प्रेमी जन के साथ झगड़ा हो सकता है।
स्वास्थ्य जीवनः शरीर में बोझ और थकावट रहेगी। विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 21 जुलाई से 27 जुलाई के अनुसार नए सप्ताह में आपका व्यवसाय काफी अच्छा चलेगा। विचारशीलता का लाभ उठा पाएंगे। मेहनत रंग लाएगी। कारोबार में आपको बिना वजह धन नहीं खर्च करना चाहिए। अपनी आंतरिक योग्यता में निखार आएगा। विद्यार्थियों को मनचाहे शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है।
मीडिया से जुड़े लोगों को स्टार बनने का मौका भी मिल सकता है। अपनी उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के नाम पर दिखावा न करें। सूझबूझ में कमी के कारण बात भी उलझ सकती है। अनमने ढंग से कोई काम न करें। जोखिम भरे निवेश करते समय थोड़ी सावधानी रखें। आपको अपना काम विस्तार करने के लिए दूसरों से मदद लेनी पड़ सकती है।
पारिवारिक जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल के अनुसार परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूरा सप्ताह शुभ समाचारों से युक्त रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद है तो उसे दूर करने के लिए ये सप्ताह बहुत ही अच्छा है। पुरानी नकारात्मक बात अचानक से मन में कौंध सकती है। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा।
स्वास्थ्य जीवनः नेत्रपीड़ा के कारण आपको परेशानी हो सकती है। रुद्राक्ष की माला से ॐ नमः शिवाय का जप करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनःधनु साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 21 जुलाई से 27 जुलाई 2024 के अनुसार आपकी लोकप्रियता और मार्केटिंग तकनीक में शानदार लाभ मिलेगा। कुछ बड़े और ठोस निर्णय आपको निर्णय लेने पड़ेंगे। धन आगमन के नए स्रोत विकसित होंगे। आपको कुछ उपहार भी आपको मिल सकते हैं। सभी कार्य सरलता और सुगमता से पूरे होंगे। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर आप धन खर्च करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान के करियर में आ रही बाधा दूर होगी। अति आदर्शवादिता से आपको बचना चाहिए। व्यावसायिक गतिविधि थोड़ी धीमी रहेगी।
पारिवारिक जीवनः बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। मन में अनावश्यक चिंता का भाव रहेगा। शंकालु प्रवृत्ति के कारण जीवनसाथी आपसे नाखुश हो सकता है। इसलिए आपको मस्तिष्क को खुला रखना पड़ेगा।
स्वास्थ्य जीवनः नए सप्ताह में वायु विकार के कारण टांगों में दर्द हो सकता है। ठंडे खाद्य पदार्थों का अत्यधिक सेवन न करें। थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। गरीबों को भोजन दान करें। शिवलिंग पर तिल मिश्रित जल अर्पित करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनःमकर साप्ताहिक राशिफल 21 जुलाई से 27 जुलाई 2024 के अनुसार नए सप्ताह में मकर राशि वालों का कार्यक्षेत्र में दबदबा बढ़ेगा। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। लाभ कमाने के नए-नए अवसर मिलेंगे। रविवार और सोमवार बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जोखिम भरा निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। काम का बोझ काफी अधिक रहेगा। मंगलवार और बुधवार का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में प्रसन्नता का वातावरण आपके परिवार में रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। विवाह आदि को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। दांपत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। शुभचिंतकों की सलाह पर अमल अवश्य करें। लोग आपके ऊपर अपने विचारों को लादने का प्रयास करेंगे। लेकिन आपको किसी के प्रभाव में नहीं आना चाहिए। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सहकर्मियों के साथ टकराव बढ़ सकता है। सार्वजनिक स्थलों में सफाई का ध्यान दें। बुधवार और शनिवार शुभ नहीं रहेगा।
स्वास्थ्य जीवनः मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। मौसम में बदलाव के कारण बुखार जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गाय को हरी घास खिलाने से लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनःकुंभ साप्ताहिक राशिफल 21 जुलाई से 27 जुलाई के सप्ताह में परिस्थितियों का सही तरह से आकलन करना उचित होगा। बौद्धिक सूझबूझ में वृद्धि होगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। अपनी कार्यक्षमता का कुशल उपयोग करेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। यह सप्ताह आपको सुख देगा और आपकी प्रतिभा को विस्तार मिलेगा। आपको कई स्रोत से धन मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नजदीकी संबंधों का लाभ उठाएंगे। आपकी छवि समाज में बहुत ही अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता से आपको नुकसान होगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। काम का बोझ बहुत ज्यादा रहेगा। रविवार और शनिवार के दिन थोड़े हानिकारक रहेंगे।
स्वास्थ्य जीवनः स्वास्थ्य की समस्या परेशान कर सकती है। झूंठी कल्पनाओं से आपको दूर रहना चाहिए। हनुमान चालीसा और बजरंगबाण का पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः मीन साप्ताहिक राशिफल 21 जुलाई से 27 जुलाई के अनुसार अपनी बौद्धिक क्षमताओं को विस्तार देने का प्रयास करेंगे। नया व्यवसाय आप शुरू कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में आपको आसानी होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा।
धन के निवेश को लेकर नई योजना बना सकते हैं। मंगलवार से लेकर शनिवार तक का समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। विदेशों से आपको जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मियों और सीनियर्स के बीच अपना व्यवहार अच्छा रखें। पुराना कर्ज लौटाना पड़ सकता है। बॉस की नजरों में अपनी छवि अच्छी रखें। लोग आपके सद्गुणों के बजाय कमजोरियों को ज्यादा रेखांकित करेंगे।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में माता-पिता के साथ संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिवार में अशांति का भाव रहेगा। यौन संबंधों को लेकर थोड़े उदास रहेंगे। स्वजनों से मतभेद हो सकते हैं। ससुराल पक्ष की आपको चिंता रहेगी। उलझनों को सुलझाने में आपको आसानी होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा आपको मार्गदर्शन मिलेगा।
स्वास्थ्य जीवनः मांसपेशियों में अकड़न की शिकायत हो सकती है। प्रतिदिन शिव जी की कपूर से आरती करें।
ये भी पढ़ेंः
महाशिवरात्रि का वीडियो यहां देखेंः
Updated on:
23 Jul 2024 04:28 pm
Published on:
20 Jul 2024 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
