
साप्ताहिक राशिफल 21 जुलाई से 27 जुलाई 2024
Saptahik Rashifal 21 July to 27 July: नया सप्ताह कई बड़े ग्रह गोचर का गवाह बनेगा, और कई ग्रहों के राशि परिवर्तन से प्रभावित होगा। इसका असर सभी राशियों पर सकारात्मक नकारात्मक रूप से पड़ेगा। सप्ताह के आखिरी दिन ग्रहों के सेनापति मंगल नक्षत्र परिवर्तन कर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं 19 जुलाई को बुध राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं, इससे पहले 16 जुलाई को कर्क राशि में सूर्य गोचर हो चुका है। साप्ताहिक राशिफल 21 जुलाई से 27 जुलाई तुला से मीन राशि के अनुसार इन सबके कारण 3 राशियों के लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। वहीं कई राशि के लोगों पर धन वर्षा हो सकती है। साप्ताहिक भविष्यवाणी में सभी जानें अपना भविष्य ..
करियर और आर्थिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल 21 जुलाई से 27 जुलाई के अनुसार विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए विशेष शुभदायक रहेगी। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन काफी संतोषप्रद रहेगा। पदोन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। उधार धन के लेनदेन से आपको नुकसान हो सकता है। कानूनी जटिलताओं के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध आ सकता है। शिक्षा संबंधी रूकावटों के कारण परेशानी आ सकती है। जीवन के कड़वे सत्यों का सामना करना पड़ सकता है। जिनसे आप मदद की उम्मीद रखेंगे वो ऐनवक्त पर आपको धोखा दे सकते हैं। भविष्य को सुधारने के लिये यत्न करने होंगे। व्यापारिक यात्रा के दौरान थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
पारिवारिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह धर्म-कर्म में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वयं को सही साबित करने का अवसर आपको मिलेगा। आपकी यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस सप्ताह प्रेमी जन के साथ झगड़ा हो सकता है।
स्वास्थ्य जीवनः शरीर में बोझ और थकावट रहेगी। विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 21 जुलाई से 27 जुलाई के अनुसार नए सप्ताह में आपका व्यवसाय काफी अच्छा चलेगा। विचारशीलता का लाभ उठा पाएंगे। मेहनत रंग लाएगी। कारोबार में आपको बिना वजह धन नहीं खर्च करना चाहिए। अपनी आंतरिक योग्यता में निखार आएगा। विद्यार्थियों को मनचाहे शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों को स्टार बनने का मौका भी मिल सकता है। अपनी उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के नाम पर दिखावा न करें। सूझबूझ में कमी के कारण बात भी उलझ सकती है। अनमने ढंग से कोई काम न करें। जोखिम भरे निवेश करते समय थोड़ी सावधानी रखें। आपको अपना काम विस्तार करने के लिए दूसरों से मदद लेनी पड़ सकती है।
पारिवारिक जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल के अनुसार परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूरा सप्ताह शुभ समाचारों से युक्त रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद है तो उसे दूर करने के लिए ये सप्ताह बहुत ही अच्छा है। पुरानी नकारात्मक बात अचानक से मन में कौंध सकती है। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा।
स्वास्थ्य जीवनः नेत्रपीड़ा के कारण आपको परेशानी हो सकती है। रुद्राक्ष की माला से ॐ नमः शिवाय का जप करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः धनु साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 21 जुलाई से 27 जुलाई 2024 के अनुसार आपकी लोकप्रियता और मार्केटिंग तकनीक में शानदार लाभ मिलेगा। कुछ बड़े और ठोस निर्णय आपको निर्णय लेने पड़ेंगे। धन आगमन के नए स्तोत्र विकसित होंगे। आपको कुछ उपहार भी आपको मिल सकते हैं। सभी कार्य सरलता और सुगमता से पूरे होंगे। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर आप धन खर्च करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान के करियर में आ रही बाधा दूर होगी। अति आदर्शवादिता से आपको बचना चाहिए। व्यावसायिक गतिविधि थोड़ी धीमी रहेगी।
पारिवारिक जीवनः बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। मन में अनावश्यक चिंता का भाव रहेगा। शंकालु प्रवृत्ति के कारण जीवनसाथी आपसे नाखुश हो सकता है। इसलिए आपको मस्तिष्क को खुला रखना पड़ेगा।
स्वास्थ्य जीवनः नए सप्ताह में वायु विकार के कारण टांगों में दर्द हो सकता है। ठंडे खाद्य पदार्थों का अत्यधिक सेवन न करें। थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। गरीबों को भोजन दान करें। शिवलिंग पर तिल मिश्रित जल अर्पित करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः मकर साप्ताहिक राशिफल 21 जुलाई से 27 जुलाई 2024 के अनुसार नए सप्ताह में मकर राशि वालों का कार्यक्षेत्र में दबदबा बढ़ेगा। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। लाभ कमाने के नए-नए अवसर मिलेंगे। रविवार और सोमवार बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जोखिम भरा निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। काम का बोझ काफी अधिक रहेगा। मंगलवार और बुधवार का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में प्रसन्नता का वातावरण आपके परिवार में रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। विवाह आदि को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। दांपत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। शुभचिंतकों की सलाह पर अमल अवश्य करें। लोग आपके ऊपर अपने विचारों को लादने का प्रयास करेंगे। लेकिन आपको किसी के प्रभाव में नहीं आना चाहिए। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सहकर्मियों के साथ टकराव बढ़ सकता है। सार्वजनिक स्थलों में सफाई का ध्यान दें। बुधवार और शनिवार शुभ नहीं रहेगा।
स्वास्थ्य जीवनः मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। मौसम में बदलाव के कारण बुखार जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गाय को हरी घास खिलाने से लाभ होगा।
करियर और आर्थिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल 21 जुलाई से 27 जुलाई के सप्ताह में परिस्थितियों का सही तरह से आकलन करना उचित होगा। बौद्धिक सूझबूझ में वृद्धि होगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। अपनी कार्यक्षमता का कुशल उपयोग करेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। यह सप्ताह आपको सुख देगा और आपकी प्रतिभा को विस्तार मिलेगा। आपको कई स्रोत से धन मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नजदीकी संबंधों का लाभ उठाएंगे। आपकी छवि समाज में बहुत ही अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता से आपको नुकसान होगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। काम का बोझ बहुत ज्यादा रहेगा। रविवार और शनिवार के दिन थोड़े हानिकारक रहेंगे।
स्वास्थ्य जीवनः स्वास्थ्य की समस्या परेशान कर सकती है। झूंठी कल्पनाओं से आपको दूर रहना चाहिए। हनुमान चालीसा और बजरंगबाण का पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः मीन साप्ताहिक राशिफल 21 जुलाई से 27 जुलाई के अनुसार अपनी बौद्धिक क्षमताओं को विस्तार देने का प्रयास करेंगे। नया व्यवसाय आप शुरू कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में आपको आसानी होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। धन के निवेश को लेकर नई योजना बना सकते हैं। मंगलवार से लेकर शनिवार तक का समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। विदेशों से आपको जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मियों और सीनियर्स के बीच अपना व्यवहार अच्छा रखें। पुराना कर्ज लौटाना पड़ सकता है। बॉस की नजरों में अपनी छवि अच्छी रखें। लोग आपके सद्गुणों के बजाय कमजोरियों को ज्यादा रेखांकित करेंगे।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में माता-पिता के साथ संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिवार में अशांति का भाव रहेगा। यौन संबंधों को लेकर थोड़े उदास रहेंगे। स्वजनों से मतभेद हो सकते हैं। ससुराल पक्ष की आपको चिंता रहेगी। उलझनों को सुलझाने में आपको आसानी होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा आपको मार्गदर्शन मिलेगा।
स्वास्थ्य जीवनः मांसपेशियों में अकड़न की शिकायत हो सकती है। प्रतिदिन शिव जी की कपूर से आरती करें।
ये भी पढ़ेंः
ये भी पढ़ेंः
Updated on:
22 Jul 2024 05:11 pm
Published on:
19 Jul 2024 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
