राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 April : आज का राशिफल: गंगा सप्तमी पर बन रहे शुभ योग, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

Aaj Ka Rashifal 23 April 2026: आज का दिन गंगा सप्तमी, सर्वार्थसिद्धि योग और गुरुपुष्य योग के शुभ संयोग में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या लेकर आ रहा है। जानें आज के लकी नंबर और शुभ रंग। पढ़ें आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026।

3 min read
Apr 23, 2026
Aaj Ka Rashifal 23 April 2026 : आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026

Aaj Ka Rashifal 23 April 2026: आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जिसे गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग और गुरुपुष्य योग जैसे दुर्लभ और अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं, जो पूजा-पाठ, दान और नए कार्यों की शुरुआत के लिए विशेष फलदायी माने जाते हैं।

ऐसे पावन और शुभ दिन पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। जानिए पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार मेष से मीन राशि तक सभी राशियों का आज का राशिफल, लकी नंबर और शुभ रंग।

ये भी पढ़ें

Panchang : आज का पंचांग 23 अप्रैल 2026: शुभ चौघड़िया, राहु काल, तिथि और नक्षत्र जानें

आज का राशिफल मेष राशि | Today Horoscope Mesh Rashi

घरेलू जिम्मेदारियों के कारण अपने व्यवसायिक कार्यों पर फोकस करना मुश्किल रहेगा। मित्रों के बीच छोटी बातें विवाद का विषय बन सकती है। सावधान रहने की जरुरत है। मांगलिक कार्यों पर योजना से अधिक धन खर्च की संभावना बन रही है।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाइट
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rash

संघर्ष पूर्ण सफलता का दिन है। अपने ही लोग मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। पेरेंट्स की मदद सही समय पर मिलेगी। भावनात्मक संबंधों में साथी के व्यवहार से आहत हो सकते हैं। ज्यादा अधिकारवादी होने से बचे।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल मिथुन राशि | Today Horoscope Mithun Rashi

कठिन जिम्मेदारी मिल सकती है। संसाधनों का अभाव रहेगा। टीमवर्क में काम करना होगा। सरकारी अधिकारियों से सहयोग मिलने में कठिनाई महसूस करेंगे। भाई बहनों से रिश्ते मधुर बनाने के लिए प्रयास करने होंगे।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj Ka Rashifal kark Rashi

मध्याह्न के बाद विशेष ऊर्जावान महसूस करेंगे। रुकावटें दूर होगीं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चो पर नियंत्रण रखना होगा। शुभ सूचनाएं मिलने से आगामी कार्यक्रम उसी के अनुरुप बदलेंगें।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल सिंह राशि | Today Horoscope Singh Rashi

भावनात्मक कार्यों को संभालने में थोड़ी दक्षता दिखानी होगी। कठोर शब्दों या निर्लिप्त व्यवहार से परेशानियां खड़ी हो सकती है। खर्चो को नियंत्रित करने के लिए सही योजना बनानी होगी। प्रेम संबंधों से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग : पिंक कलर
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi

कार्य कुशलता दिखाने के अवसर मिलेंगे। आत्म गौरव अनुभव कर सकते हैं। दूसरों के अधिकारों का अतिक्रमण करने से बचना होगा। नए भावनात्मक रिश्तों के प्रति ज्यादा आकर्षक अनुभव करेंगे।
शुभ रंग : ऑफ व्हाईट
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj Ka Rashifal Tula Rashi

बदलती हुई परिस्थितियों में अपने लिए सही भूमिका का चयन करने में कठिनाई महसूस करेंगे। वाहन परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यस्तता के कारण परिवारजनों के लिए समय निकालना आसान नहीं रहेगा।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Today Horoscope Vrishchik Rashi

व्यवस्था को संभालने में आ रही समस्याओं के बीच दोपहर बाद भाग्य के समर्थन से राहत मिलने की संभावना है। धार्मिक आयोजन में शामिल होकर सकारात्मक ऊर्जा अनुभव करेंगे।
शुभ रंग : महरून
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi

आवश्यक कार्यों को प्रातकाल शीघ्रता से पूरा करना होगा। भावनात्मक मुद्दे हावी हो सकते हैं। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। माइनिंग मशीनरी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों की ओर रूझान बढ़ेगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj Ka Rashifal Makar Rashi

परिस्थितियों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। कार्यस्थल पर थोड़ी राहत महसूस करेंगे। प्रबंधकीय कुशलता को सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग और प्रयासों से परिवार में सकारात्मक बदलाव होगें।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi

परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए जूझना होगा। भावनात्मक संबंधों में संवेदनशीलता का स्त्तर बढ़ा हुआ रहेगा। खर्चों में कटौती के प्रयासों से परिवारजन में असंतोष अनुभव करेंगे।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj Ka Rashifal Meen Rashi

नीति रीति में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इसके प्रभाव से प्रयासों की गुणवत्ता पर महत्वपूर्ण असर दिखाई देगा। शिक्षा स्वास्थ्य और परिवार पर सीधा फायदा मिलेगा। आतिथ्य सत्कार के संयोग बन रहे हैं।
शुभ रंग : पिकॉक बल्यू कलर
लकी नंबर : 6

ये भी पढ़ें

Shani Dev Uday 2026: जल्द बदलने वाली है आप की किस्मत, शनि देव की कृपा से बन रहा है धन योग, जाने आप को क्या मिल रहा है
Also Read
View All