Aaj Ka Rashifal 27 June 2024: आज का पंचांग के अनुसार बृहस्पतिवार आषाढ़ कृष्ण षष्ठी है। 27 जून 2024 दैनिक राशिफल का संकेत है कि गुरुवार को मिथुन, कर्क समेत 8 राशि के लोगों को धन लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी लोग भी जाने अपना भविष्य (Daily Horoscope Thursday)
आज का राशिफल 27 जून के अनुसार मेष राशि वालों को गुरुवार को अपने विचारो पर अंकुश रखना चाहिए। बृहस्पतिवार को मेष राशि वालों को संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें, विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार बृहस्पतिवार को लोग वृषभ राशि वालों से प्रभावित होंगे। भय, चिंता और तनाव का कारण रहेगा, जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। हनुमान जी महाराज को चोला अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे।
आज का राशिफल मिथुन राशि 27 जून के अनुसार बृहस्पतिवार को कार्यस्थल पर अकारण तनाव संभव है। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार 27 जून को लंबे समय से चले आ रहे विवाद शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में किसी प्रकार का संकोच है।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 27 जून को सिंह राशि वालों को अपनी आदतों को बदलने पर ध्यान देना चाहिए। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। आज हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें। संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।
तुला राशिफल बृहस्पतिवार के अनुसार तुला राशि वालों के दिन की शुरुआत खुशी-खुशी होगी। रूका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
वृश्चिक राशिफल के अनुसार व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में बदलाव होगा।
आज का राशिफल के अनुसार धनु राशि वाले आज गृह क्लेश को टालें। अपने आप को बदलें, जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रूचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है।
दैनिक राशिफल मकर के अनुसार प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।
मानसिक शाति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख होगा, संतान सुख संभव है।
धार्मिक अनुष्ठानो में रूचि बढ़ेगी, शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख संभव है।