
Aaj Ka Rashifal 28 June: मेष, वृषभ समेत 4 राशि के लोगों को शुक्रवार को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार शुक्रवार को दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन लाभदायक है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 28 जून को जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।
आज का राशिफल मिथुन के अनुसार 28 जून 2024 को अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
दैनिक राशिफल कर्क राशि 28 जून के अनुसार शुक्रवार को समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करे। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार कन्या राशि वालों में भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थीगण आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।
तुला राशि वालों के लिए पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशिफल के अनुसार आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मध्याह्न के बाद अरूचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।
आज का राशिफल धनु राशि के अनुसार शुक्रवार को बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।
आज का राशिफल के अनुसार दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। शुक्रवार का दिन शुभफलदायक है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।
कुंभ राशि वालों को शुक्रवार को मेहनत का फल मिलेगा, कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन संबंधित लेन-देन में ध्यान रखें।
दैनिक राशिफल मीन राशि के अनुसार अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपने घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने और बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यावसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं।patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Updated on:
27 Jun 2024 05:42 pm
Published on:
27 Jun 2024 05:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
