Aaj Ka Rashifal 28 April 2026 : वैशाख शुक्ल द्वादशी/त्रयोदशी और भौम प्रदोष पर त्रिपुष्कर योग में आर्थिक लाभ, करियर ग्रोथ और सफलता के संकेत। सभी 12 राशियों के लिए पढ़ें फाइनेंशियल और लाइफ प्रेडिक्शन।
Aaj Ka Rashifal 28 April 2026 : आज 28 अप्रैल 2026, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो त्रयोदशी में प्रवेश कर भौम प्रदोष का विशेष संयोग बना रही है। इस दिन त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है, जो विशेष रूप से आर्थिक लाभ, निवेश और नए अवसरों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आज का राशिफल बताता है कि कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर में प्रगति और आर्थिक स्थिरता के मजबूत संकेत हैं। हालांकि कुछ लोगों को मानसिक दबाव और निर्णय लेने में भ्रम का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य, समझदारी और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने पर सफलता निश्चित है। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
व्यवसाय हो या भावनात्मक संबंध, जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी में डाल सकते हैं। गुरुजनों और बुजुर्गों से वार्तालाप में सावधानी रखनी होगी। संतान के व्यवहार को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 3
बहुप्रतीक्षित मुद्दे हल होने का समय है। आशा से अधिक लाभान्वित हो सकते हैं। अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। संपत्ति खरीद के योग बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग: ब्राउन
शुभ अंक: 9
कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे। व्यावसायिक कौशल के परिणाम लाभ के रूप में दिखाई दे सकते हैं। पेरेंट्स के साथ बातचीत में पुराने मुद्दे हावी रह सकते हैं।
शुभ रंग: व्हाइट
शुभ अंक: 6
कार्यकुशलता को भाग्य का समर्थन मिलने से परिणामों की गुणवत्ता बढ़ जाएगी। यदि कार्य व्यावसायिक है, तो लाभ भी बढ़ेगा। भावनात्मक रिश्तों में पूर्वानुमान पर आधारित फैसले लेने से बचना होगा, उनके गलत होने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
व्यावसायिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। अल्पकालीन प्रस्ताव लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। शारीरिक मेहनत और दैनिक रोजगार से जुड़े लोगों के लिए अपेक्षाकृत बेहतर दिन हो सकता है।
शुभ रंग: यलो
शुभ अंक: 3
आशा और उम्मीद से भरा दिन है। कार्यों के लिए की गई मेहनत के परिणाम पहले से बेहतर हो सकते हैं। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। संतान के साथ बातचीत में उनकी मनोस्थिति के अनुसार आगे बढ़ना होगा।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 2
संवाद में कठिनाई महसूस करेंगे। अपनी सही बात भी दूसरों तक पहुँचाने में मुश्किल आएगी। दुष्प्रचार का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और कूटनीति के साथ आगे बढ़ने का समय है। परिवारजनों का साथ मिलेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 1
व्यर्थ के विवादों में अपनी शक्ति गंवाने से बचना होगा। करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण समय हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल पहले से बेहतर होगा। भावनात्मक संबंधों में बिना मांगे सभी अभिलाषाएं पूरी होंगी।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 6
किसी आश्वासन पर बड़े सौदे करने से बचना होगा। व्यर्थ का तनाव परेशान कर सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। पुराने भावनात्मक संबंध फिर से उभर सकते हैं। शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
शुभ रंग: कॉफी
शुभ अंक: 5
कार्यस्थल पर अधिकारियों का बर्ताव परेशान करने वाला रह सकता है। सहकर्मियों से भी सहयोग मिलना मुश्किल रहेगा। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में पड़ने से बचना होगा। नए भावनात्मक संबंधों में साथी से निकटता बढ़ेगी।
शुभ रंग: कॉपर
शुभ अंक: 2
सफलताओं से परिपूर्ण दिन रह सकता है। अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में अच्छी बढ़त हासिल कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में आपका पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा।
शुभ रंग: रेड
शुभ अंक: 4
किसी भरोसेमंद व्यक्ति का व्यवहार बदलने से चिंतित रहने के योग बन रहे हैं। खेल-कूद और प्रतिस्पर्धा में अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन रह सकता है। प्रेम संबंधों के प्रति अधिक अनुराग रहेगा।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 1