27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Makar Rashifal May 2026 : मकर राशिफल मई : जानें कब करें निवेश, करियर में क्या होगा बदलाव और कालसर्प योग का असर

Capricorn Horoscope May 2026 : मकर राशि के लिए मई 2026 का राशिफल। इस महीने कालसर्प योग, ग्रह परिवर्तन और निवेश के सही समय के बारे में पूरी जानकारी। करियर, धन, स्वास्थ्य और उपायों की पूरी जानकारी।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Astrologer Sharad Sharma

Apr 27, 2026

Makar Rashifal May 2026

May 2025 Capricorn Horoscope: 11–25 मई कालसर्प योग, निवेश में रखें सावधानी (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Makar Rashifal May 2026 : मई की शुरुआत इस बार एक पावन दिन से हो रही है। 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा भी है और कुर्म जयंती भी। इस महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र सब अपनी-अपनी राशियां बदलने वाले हैं और उन्हीं बदलावों के चलते कुछ खास योग भी बन रहे हैं। 11 मई से लेकर 25 मई तक के सारे ग्रह राहु-केतु के बीच में फंसे रहेंगे, यानी कालसर्प योग की स्थिति बन रही है। शनि और मंगल, दोनों भी 15 मई तक साथ चलेगे, जिससे अस्थि भंग योग रहेगा।

15 मई को बुध वृषभ राशि में पहुंचेंगे और शुक्र, मिथुन में आकर गुरु के साथ योग बनाएंगे। यानी बुध और शुक्र के बीच राशि की अदला-बदली होगी। कुल मिलाकर, मकर राशि वालों के लिए ये महीना बदलावों का, फैसलों का और कर्मफल का है। आगे आपको पता चलेगा कहां ठहरना है और कहां बढ़ना है, तो आखिर तक ध्यान से पढ़ें।

अब शनि की साढ़ेसाती आपकी 29 मार्च 2025 से पूरी हो चुकी है, मगर अब भी जिंदगी में कहीं न कहीं कुछ न कुछ संघर्ष चलता ही रहता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ शरद शर्मा ने बताया खास मकर राशि के जातकों के लिए उत्तराषाढ़ा, श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र बहुत महत्वपूर्ण हैं । इनमें से ज्यादातर ग्रह, आपके मित्र या अधिमित्र ही हैं। श्रवण नक्षत्र में ग्रहों की स्थिति भी अनुकूल रहेगी। धनिष्ठा के लिए ये वक्त थोड़ा बदलाव भरा है।

अब बात करते हैं सबसे पहले धन और फाइनेंस की

आपकी जन्मराशि से दूसरा भाव कुंभ है, जिसमें 18 मई 2026 तक राहु का गोचर चल रहा है। इसी वजह से फिलहाल आपके पैसे और फाइनेंशियल लाइफ में थोड़ा संघर्ष है। गुरु छठा भाव जो शत्रु स्थान है वहीं से गोचर कर रहे हैं, तो यहां भी चीजें हल्की उलझी रहेंगी। शनि जो अब आपकी जन्मराशि से तीसरे भाव में चले गए हैं, वो भी पांचवें और पहले भाव पर नजर गड़ाए हुए हैं तो थोड़ी-बहुत दिक्कतें अभी बनी रहेंगी।

अब इस महीने क्या खास ध्यान रखना है?

11 मई से 25 मई के बीच किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट न करें, खासतौर पर क्रिप्टो, शेयर मार्केट या सट्टा-लॉटरी जैसी जगहों पर। इस समय जोखिम ज्यादा है। 26 से 31 मई के बीच आप चाहें तो शेयर मार्केट या क्रिप्टो में निवेश कर सकते हैं या सेलिंग प्लान कर सकते हैं, उस समय फायदे के चांस अच्छे रहेंगे।

11 मई से 25 मई के बीच, जब सारे ग्रह राहु-केतु के बंधन में रहेंगे, तब आपका मन ज्यादा बेचैन रह सकता है। छोटी-छोटी बातें परेशान करेंगी, ओवरथिंकिंग का सामना करना पड़ेगा, खासकर रात में नींद कम आएगी। कोई ऐसा डिसीजन लेना हो जो अटक रहा हो तो इस समय थोड़ा रुक जाइए।

पैसा और निवेश: कहां रुकें और कहां बढ़ें?

अगर आपने किसी को पहले पैसे उधार दिए हैं, तो 11 मई के पहले-पहले रिकवरी ट्राय करें पैसे वापस मिलने के चांस मजबूत हैं। फैमिली में पार्टनर के साथ विचारों में टकराव हो सकता है, लेकिन शांत रहना ही सबसे बड़ी दवाई है। महीने में यात्रा का योग भी बढ़िया है, खासकर धार्मिक यात्रा या विदेश जाना हो तो। बस एक बात का ध्यान रखें, 11 से 25 मई के बीच ट्रैवल कर रहे हैं तो तैयारी पूरी कर लें और सावधान रहें।

प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का प्लान है तो 11 मई से पहले कर लीजिए मेष राशि में मंगल और उच्च का सूर्य हैं तो सौदा फायदे का रहेगा। मां की सेहत का थोड़ा ध्यान रखें, इस महीने ट्रबल हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए वक्त काफी अच्छा है। किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो इस महीने सक्सेस के चांस पूरे हैं। एडमिशन भी सही जगह हो जाएंगे।

हेल्थ पर बात करूं तो सब ठीक रहेगा, बस जो भी समस्याएं आएंगी वो ज्यादातर आपकी एंजायटी या ओवरथिंकिंग की वजह से होंगी। इसलिए डेली मेडिटेशन जरूर करें। करियर के लिहाज से भी बदलाव का समय है ट्रांसफर हो सकता है, टेबल बदल सकता है, प्रमोशन के भी मजबूत योग हैं।

करियर और बिजनेस: प्रमोशन का है योग

सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर के चांस मिलेंगे और अगर सैलरी नहीं बढ़ी तो इस महीने बढ़ने की पूरी उम्मीद है। बिजनेसमैन के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट आ सकते हैं, लेकिन पार्टनरशिप वाले बिजनेस में आपके और पार्टनर के बीच विचार मेल नहीं भी हो सकते हैं। अगर नई शुरुआत करनी है तो 11 मई के पहले या फिर महीने के आखिरी हफ्ते में करें। जून के महीने में भी मौका मिलेगा, तब गुरु कर्क राशि में उच्च का रहेगा।

कुल मिलाकर, ये महीना कर्म फल का है। मकर राशि के स्वामी शनि हैं, और शनि का काम है धीरे-धीरे, लेकिन पक्का फल देना। अब आप इतना स्ट्रगल करके आगे तो बढ़े ही हैं, मगर शनि के स्वभाव की वजह से थोड़ा समय और लगेगा मज़बूती से सेट होने में।

अब आपको करना क्या है?

मेडिटेशन शुरू कीजिए। सातमुखी रुद्राक्ष की माला जरूर पहनें शनि के लिए यह खास है। किसी भी पंछी को पिंजरे से आजाद करें, तीन-चार किलोमीटर दूर लेकर जाकर छोड़ दें, ये कालसर्प योग में राहत देगा। गरीबों को दान-पुण्य भी करते रहें। रोज गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ और गणेश मंत्र करें ताकि बढ़ती राह में कोई विघ्न न आए।